राशिफल: शुक्रवार को इन राशियों के भाग्य में पैसा.... इनको आज घरेलू परेशानियों का समाधान मिलेगा.... ये राशि वाले सेहत के प्रति रहें सावधान…जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन......

नयाभारत 17 सितंबर 2021। आज दिन शुक्रवार है। देखें आज का राशिफल...
 
 
आज का राशिफल

 

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आयेगा। आज व्यापार मे लाभ आपके मन को भी संतुष्टि देगा। सामाजिक क्षेत्र में भी आपको सम्मान प्राप्ति हो सकती है, जिसमें आप कुछ धन भी खर्च होगा। सायंकाल के समय अपने मित्रों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। समाज में शुभ व्यय से आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य भी भरपूर मात्रा में मिलेगा, जिसके कारण आपका प्रेम भी प्रगाढ़ होगा, लेकिन आपको आज अपने पिताजी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट हो सकती है।

 

 

वृष राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ नया लेकर आएगा। आज आपको अपने व्यवसाय की योजनाओं की ओर ध्यान देना होगा। यदि आपने लापरवाही की तो आपके कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देवस्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न होगा। यदि आज किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे, नहीं तो वह आपके लिए नुकसान का सौदा हो सकता है। परिवार में आज किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपकी सलाह की आवश्यकता होगी।

 

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक रहने वाला है। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज आप वही कार्य करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो और आपको व्यापार में कुछ नया करने का भी मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर्स का भरपूर सहयोग मिलेगा, लेकिन नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने अधिकारियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनकी पदोन्नति के मार्ग में बाधा डाल सकते हैं।

 

कर्क राशि
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। दान करने पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। ऑफिस में भी आज आपके विचारों के मुताबिक माहौल बनेगा, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी व आपके सुझावों का स्वागत होगा। रात्रि का समय आज आप किसी पार्टी में जा सकते हैं। वहा आपको अपने किसी शत्रु से सावधान रहना होगा। आज आप अपने लंबे समय से अधूरे कार्यो को निपटाने की योजना बनाएंगे, जिसके लिए आपको अपने आलस्य को त्यागना होगा, तभी आप उन्हें पूरा करने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको समाचार सुनने को मिल सकता है।

 

सिंह राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या सम्मान के बहुत नजदीक हैं। आपको अपनी मेहनत में थोड़ा इजाफा करने की जरूरत है। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिलेगा। पिता के साथ आपके रिश्तें और मजबूत होंगे। इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई पर कंसंट्रेट करने की जरूरत है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। शाम को दोस्तों के साथ समय बितायेंगे। परिवारिक महौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

 

कन्या राशि

आज का दिन शानदार रहने वाला है। परिवार वालों के साथ अधिक समय बीतेगा। आप अपने माता पिता से किसी विषय पर कोई राय लेंगे। किसी नये काम को शुरू करते हैं तो आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है। आपका कोई खास मित्र आपको बहुत ज्यादा प्रोत्साहित करेगा। इसके अलावा वो आपका साथ भी देगा। परिवार में चल रही किसी पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। आपकी बनाई हुई योजनाएं सफल रहेंगी।

 

तुला राशि

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। कार्यक्षेत्र में रुका हुआ सभी काम बहुत ही आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में सीनियर्स से बातचीत करने से कार्यों को पूरा करने का उचित हल निकलेगा। विरोधी पक्ष आपके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जायेंगे। आपको धैर्य बनाकार रहने की जरूरत है। साथ ही किसी से बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करें। कार्यों में माता का सहयोग मिलता रहेगा। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। मानसिक तनाव दूर होगा।

 

 

वृश्चिक राशि

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको मिलने वाले ज्यादातर समाचार फेवर में रहेंगे। ऑफिस में सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर कुछ गलतफहमी हो सकती है। बेहतर होगा कि बात करके चीजों को समझ लें। फिजू़ल की बातों से बचने की कोशिश करें। आवश्यकता पड़ने पर ही बोलें। आप किसी चीज को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। अपने मन की कोई बात जीवनसाथी से शेयर करेंगे। आय के नये साधन प्राप्त होंगे।

 

धनु राशि

आपके लिए दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आपको जिस अवसर की पिछले कई दिनों से तलाश थी वो किसी करीबी के मदद से आपको मिल जायेगा। बिजनेस से संबंधित किसी बड़ी मीटिंग में शामिल होने से पहले अच्छी तरह प्रोजेक्ट को समझ लें और प्रिपेयर होकर जायें। बॉस को आपसे काफी उम्मीदें रहेंगी। प्रोफेसर्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपके दाम्पत्य जीवन में थोड़ी नोंक-झोंक बनी रहेगी। लेकिन, साथ समय बिताने से रिशते में मधुरता आयेगी।

 

मकर राशि

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आप योजना बनायेंगे और उसे लागू भी करेंगे। नौकरी से जुड़े किसी भी काम में कोई बड़ा फैसला लेना चाहते हैं तो दिन आपके लिए अनुकूल है। आज लंबे समय से चल रही किसी कन्फ्यूजन के खत्म होने की भी संभावना बन रही है। आप थोड़ी-सी कोशिश से ही कार्यों को पूरा कर लेंगे। नौकरी कर रहे लोगों के लिए तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।

 

कुंभ राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। घर में खुशी का माहौल बनेगा, साथ ही पार्टी का आयोजन भी करेंगे। आप दोस्तों के साथ कुछ बातें शेयर करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर को पुरानी जमीन से काफी धनलाभ मिलने का योग बन रहा है। छात्र अगर किसी इंटरव्यू के लिये जा रहे हैं तो उसमे उन्हें सफलता मिलना तय है। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। आपके कामकाज की गति बढे़गी।

 

मीन राशि

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और बेकार की बातो में ना पड़ें। अगर आप किसी नये काम की शुरुआत कर रहे हैं तो पूरा दिन व्यस्त रहने वाले हैं। मेहनत से सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेंगे। व्यापार में ठीक-ठाक मुनाफा होगा। घरेलू कार्यों को पूरा करने में पड़ोसियों का सहयोग मिलेगा।

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

dd78942a-559b-405e-bef4-6211963bfbdf


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
19/Mar/2024

CG - क्लर्क की संदिग्ध अवस्था में मिली लाश : तहसील कार्यालय में था पदस्थ, क्लर्क की संदिग्ध मौत से इलाके में मचा हड़कंप, जताई जा रही ये आशंका......

19/Mar/2024

CG - स्कूली बच्चों पर हमला : मची चीख पुकार, 15 बच्चे घायल, सभी को अस्पताल में कराया भर्ती.....

19/Mar/2024

CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में करोड़ों का गबन, पूर्व संगठन महामंत्री अरुण सिंह सिसोदिया ने कोषाध्यक्ष पर लगाया करोड़ों के गबन का आरोप, पार्टी के इन नेताओं पर भी लग रहा आरोप.....

19/Mar/2024

Lioness Viral Video : घर में घुसकर शेरनी ने पालतू कुत्ते को ही दबोच लिया, फिर जो दिखा, सन्न रह जायेंगे आप, देखें विडियो...

19/Mar/2024

Stunt Viral News : रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से लटककर शख्स ने दिखाया ऐसा स्टंट, आसपास खड़े लोग रह गये देखते, देखें विडियो...