CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव हुए संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, शाम 5 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग, देखिए विधानसभा वार आंकड़े.....

रायपुर। आज दूसरे चरण के मतदान के तहत छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीट कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में भी मतदान हुआ है। तीनों लोकसभा सीटों में कुल 24 विधानसभा क्षेत्र शामिल है। प्रत्याशियों की बात करें तो राजनांदगांव लोकसभा से 15, महासमुंद लोकसभा से 17 और कांकेर लोकसभा से 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। निर्वाचन आयोग ने शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। इसके मुताबिक 72.13 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कांकेर में 73.50, महासमुंद में 71.13 और राजनांदगांव में 71.87 प्रतिशत मतदान हुआ है। महासमुंद लोकसभा के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में सबसे ज्यादा 78.84 % मतदान हुआ है। वही सबसे कम मतदान महासमुंद विधानसभा में 64.90% हुआ है। 

राजनांदगांव लोकसभा, महासमुंद और कांकेर के क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इसके साथ ही कुछ मतदान केंद्रों में वोटिंग समय कम की गई है। जिसमें कांकेर लोकसभा क्षेत्र के कांकेर, भानुप्रतापपुर, केशकाल और अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केंद्र में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा।  

 

6sxrgo

तीन लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या

कुल मतदाता- 52,84,938
पुरुष मतदाता- 26, 05,350
महिला मतदाता- 26,79,528
थर्ड जेंडर- 60

8 से 19 आयु वर्ग के मतदाता- 1,62,624

जानिए विधानसभावार मतदान प्रतिशत
कांकेर लोकसभा

अंतागढ़ – 73.00 %

भानुप्रतापपुर – 75.00 %

डौंडीलोहारा – 72.41%

गुण्डरदेही – 71.70 %

कांकेर – 76.00 %

केशकाल – 73.58 %

संजारी बालोद – 72.56 %

सिहावा – 74.52 %

महासमुंद लोकसभा

बसना – 71.07 %

बिन्द्रानवागढ़ –78.84 %

धमतरी – 70.16 %

खल्लारी – 66.34 %

कुरूद – 74.40 %

महासमुंद –64.90 %

राजिम – 72.02 %

सरायपाली – 70.27 %

राजनांदगांव लाेकसभा

डोंगरगांव – 73.23 %

डोंगरगढ़ –68.83 %

कवर्धा – 70.20 %

खैरागढ़ – 75.25 %

खुज्जी – 75.22 %

मोहला मानपुर – 75.00 %

पंडरिया –68.30 %

राजनांदगांव – 72.48 %



ezgif-com-animated-gif-maker-3

de24151e-a271-4120-ac88-615236592830
e475ab12-ef9d-4983-bf8c-ffaa922d0ae7


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
06/May/2024

CG - छात्रा से दुष्कर्म : सिकलसेल से पीड़ित नाबालिग छात्रा को प्यार में फंसाकर डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, शादी का करता रहा वादा, गर्भवती हुई तो किया ये काम, आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार......

06/May/2024

Public Holiday : सार्वजनिक अवकाश घोषित,सभी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ,बंद रहेंगे फैक्ट्री-बाजार…1 करोड़ 40 लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला…

06/May/2024

CG - इस विधायक ने गार्डन में रोका तो, उन्हीं के कार्यालय के ऊपर प्रेमी जोड़े ने किया ये कांड, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो…..पढ़िए क्या है पूरी खबर

06/May/2024

CG Liquor Scam : पूर्व आईएएस टुटेजा गए जेल, बढ़ी रिमांड, अब इतने दिनों तक रहेंगे ED की गिरफ्त में.....इस तारीख को होगी पेशी....

06/May/2024

CG - जग्गी हत्याकांड : बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड के तीन आरोपी ने न्यायालय के समक्ष किया सरेंडर, अब तक इतने लोग कर चुके आत्मसमर्पण.....