दूल्हे ने दुल्हन को जड़ा थप्पड़: इस बात पर दूल्हे ने स्टेज पर सबके सामने दुल्हन को जड़ा तमाचा.... थप्पड़ की गूंज से पसरा सन्नाटा.... फिर भिड़े घराती-बराती.... जयमाला के दौरान जमकर हुआ बवाल.... जानें आगे क्या हुआ......

जौनपुर। जयमाला के वक्त दूल्हे ने आवेश में आकर दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दूल्हा व बरातियों-घरातियों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप पर सुलह-समझौते के बाद शादी हो सकी। जंघई-बंधवा बाजार मार्ग स्थित एक गांव में पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव से बरात आई थी। घरातियों ने बरातियों की दरवाजे पहुंचने पर आवभगत की। द्वारचार के बाद जयमाल के समय नशे में एक बराती स्टेज पर चढ़ गया। घरातियों ने विरोध करते हुए उसकी पिटाई कर दी। इससे नाराज दूल्हे ने वरमाला लेकर स्टेज पर खड़ी दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर घरातियों का गुस्सा भड़क उठा। वे बरातियों की पिटाई करने लगे। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में कई लोग जख्मी हो गए।

 

बराती का अपमान दूल्हे को नागवार लगा और उसने स्टेज पर दुल्हन को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद तो घराती-बराती भिड़ गए। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। सूचना पाकर 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में एसओ राणा प्रताप यादव भी पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। दोनों पक्षों के प्रबुद्ध लोगों को बुलाकर समझौता कराया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में विवाह की रस्में पूरी की गईं। 

 

6sxrgo

 


थानाध्यक्ष राणाप्रताप यादव का कहना है कि घराती-बराती भिड़ गए थे। समय से पुलिस पहुंच गई। दोनों पक्ष में समझौते के बाद शादी संपन्न हुई। किसी पक्ष ने भी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। जौनपुर जनपद में जयमाला के दौरान स्टेज पर थप्पड़ की गूंज से सन्नाटा पसर गया। थप्पड़ किसी और ने नहीं बल्कि दूल्हे ने ही दुल्हन को जड़ दिया। इसके बाद जमकर बवाल हुआ। घराती बराती आमने सामने हो गए। जमकर हुई मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। 

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

उर्स कमेटी के संयोजक इरफान सिद्दीकी ने तकिया मजार में होने वाली तीन दिवसीय सालाना उर्स के संबंध में लिखा कलेक्टर को पत्र

26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..