बाबा उमाकान्त ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बताया राम, कृष्ण समेत कण-कण में रम रहे राम के दर्शन का रास्ता - नामदान...

बाबा उमाकान्त ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बताया राम, कृष्ण समेत कण-कण में रम रहे राम के दर्शन का रास्ता - नामदान

जैसे कृष्ण  ने अर्जुन की दिव्य दृष्टि खोल सब पहले ही दिखाया था, ऐसे ही अगर आप विश्वास करोगे तो अंदर में करोगे उनका दर्शन

जयपुर (राजस्थान) : तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा सतसंग कार्यक्रम के दूसरे दिन 20 जुलाई को गुलाबी वस्त्र पहने भक्तों के जन सैलाब को सतसंग सुनाते हुए वक़्त के पूरे समर्थ सतगुरु, प्रथम पुरुष, दुःखहर्ता, उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त महाराज ने अंत समय में अपना आत्म कल्याण न कर पाने वाले जीव की गति का वर्णन करते हुए बताया कि जब कर्मों की सजा मिलने लगती है तब ये काले कपडे पहनना कोई मदद नहीं कर पाता।

 

6sxrgo

यमराज के दूत बड़े काले कुरूपी होते हैं। जब आते हैं तो आवाज लगा देते हैं कि चलो समय पूरा हो गया, मकान (शरीर) खाली करो। जो लोग मनुष्य शरीर में आए, सबको खाली करना पड़ा। जो महापुरुष कहलाए, आज जिनकी पूजा होती है, जिनके मंदिर जगह-जगह बने हुए हैं, बड़ा नाम है, वह भी मनुष्य शरीर में थे, उनको भी शरीर छोड़ना पड़ा, चाहे भगवान राम हो चाहे भगवान् कृष्ण हो।

अर्जुन की दिव्य दृष्टि खुलने के समान उपाय आज भी मौजूद है

कोई अगर डूब के मर जाए तो उसको क्या कहते हैं? कोई नदी में कूद करके शरीर छोड़ दे तो उसको कहते हैं, गुप्त हो गए थे। क्योंकि उन्होंने काम ऐसा किया धर्म की स्थापना किया, दुराचारियों का संहार किया इसलिए कहते हैं राम भगवान यहां गुप्त हुए थे, चारों भाई गुप्त हुए, यह गुप्तार घाट है। मैं किसी की कोई आलोचना नहीं करता हूं। हमारे लिए तो राम-कृष्ण भगवान पूजनीय हैं और उनकी जो पूजा करते हैं, हम उनको भी सम्मान देते हैं, मानते हैं। हम तो सबको मानते हैं। सियाराम मैं सब जग जानी, करहु प्रणाम जोरी जुग पानी।

गोस्वामी महाराज  ने राम की व्याख्या की, राम के बारे में बताया, कहा सबमें वो राम रम रहे। कौन से राम? एक राम दशरथ का बेटा, एक राम घट-घट में लेटा, एक राम का सकल पसरा, एक राम सब जग से न्यारा। जो सबमें रम रहे, जो राम में रमते रहे, और कृष्णा में भी रमते रहे, और जितने भी महापुरुष आए सब में जो रमते रहे, वही है राम। जब सब में राम है, हममें राम, तुममें राम, कण-कण में राम है, हम तो सब का सम्मान करते हैं, हम तो आलोचना किसी कि करते ही नहीं है। हम अगर सही कोई बात बताएं तो यह नहीं आपको समझना चाहिए कि हम आलोचना कर रहे हैं। यह तो समझ लो जानकारी करा रहे हैं।

अगर आप जानकारी कर लोगे, जो अगर बताया जाएगा, उसके मुताबिक आप करोगे तो राम भगवान की पहचान हो जाएगी। कृष्ण भगवान जो मनुष्य शरीर में थे, काम किया, उनकी भी पहचान आपको हो जाएगी जैसे अर्जुन को हो गई थी। जब कृष्ण भगवान ने अर्जुन की दिव्य दृष्टि खोल करके महाभारत पहले ही दिखा दिया था, ऐसे ही आप भी विश्वास करोगे तो आपको अंदर में राम भगवान उसी तरह दिख जाएंगे, जैसे यहां आप मूर्ति में राम कृष्ण भगवान को देखते हो, विश्वास करोगे तो दिख जाएंगे।

नामदान एवम दर्शन

महाराज द्वारा सतसंग में भक्तों को जीते जी ईश्वर के दर्शन कराने वाले गुरुमन्त्र (नामदान)दिया गया तथा सत्संग के बाद भक्तों ने कतारबद्ध होकर पूर्ण अनुशासन और व्यवस्था के साथ पूज्य महाराज जी के दर्शन भी किये।


आश्रम पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

इसी गुरु पूर्णिमा में गुरु के सतसंग और दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से भक्तों का जन सैलाब, जयपुर आश्रम में पहुँच रहा है।जिनके लिये सेवादारों द्वारा 30 से ज्यादा भोजन भंडारों की व्यवस्था की गई है, साथ ही सैकड़ों डेरे-रावटियाँ और शौचालयों को तैयार किया गया है। स्वास्थ्य, सुरक्षा, व्यवस्था जैसे विभागों के द्वारा सेवादार,आने वाले भक्तों को सेवाएं दे रहे है।
21जुलाई को महाराज जी द्वारा गुरु पूजन किया जाएगा।


49c0850a-90ff-40ff-a256-53965a176fda
91309f6e-e218-4a87-834d-490d7ba20e3a
ae21b846-08a1-4711-ab01-766c168962fa
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
22/Oct/2024

बस्तर जिले के दो धान संग्रहण केंद्र बिरिंग पाल और नियानार में अरबों रूपये का धान सड़ने के लिए छोड़ दिया गया हैं आखिर क्यों ? : सुशील मौर्य,शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष

22/Oct/2024

CG - पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को किया गया याद...

22/Oct/2024

प्रेमियो ! कलयुग से सतयुग परिवर्तन की बेला है, लोगों को बचाने में अपने-अपने स्तर से जितना कर सकते हो, करो...

22/Oct/2024

CG - अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री के दौरान बस्तर पुलिस की कार्यवाही, 9 लीटर 920 एम.एल. अवैध अंग्रेजी शराब बरामद...

22/Oct/2024

अर्धनारीश्वर स्वरुप का आज के युग में क्या महत्व है जानते है वास्तुविध डॉ सुमित्रा से...