BOLLYWOOD MASALA : सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार दो व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में भेजा गया

मुंबई की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार दो व्यक्तियों को मंगलवार को 25 अप्रैल तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) रविवार सुबह यहां बांद्रा इलाके में खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के बाद से फरार थे। पुलिस ने कहा कि दोनों को सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले के माता नो माध गांव से पकड़ा गया।

अपराध शाखा ने इस आधार पर दोनों व्यक्तियों की 14 दिन की हिरासत का अनुरोध किया कि साजिश का पता लगाने और गोलीबारी की घटना के मास्टरमाइंड की पहचान करने के लिए उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने की आवश्यकता है।

खबरें और भी

 

6sxrgo

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी की घटना से पहले दोनों आरोपियों ने यहां बांद्रा इलाके में अभिनेता के घर के आसपास तीन बार ‘रेकी’ की थी।

रविवार सुबह करीब पांच बजे, मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में 58 वर्षीय खान के घर के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो व्यक्ति गोलीबारी करके फरार हो गए थे।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Apr/2024

Chhattisgarh उप अभियंता बर्खास्त: CEO ने जारी किया आदेश,इस लापरवाही पर बड़ा एक्शन,सब इंजीनियर की सेवा समाप्त,आदेश जारी...जानिए मामला...

29/Apr/2024

CG- जज ट्रांसफर BREAKING : हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश, जजों के तबादले, इन जिलों के बदले गए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी…...

29/Apr/2024

CG - छात्र की मौत : नहर में मिली छात्र की लाश, कल शाम से था लापता, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस….

29/Apr/2024

CG - चाईल्ड पोर्नोग्राॅफी मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, बच्चों के अश्लील वीडियो-फोटो अपलोड करने वाला एक और युवक गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे......

29/Apr/2024

CG Naxalites Surrender : पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, खून-खराबा छोड़ 23 माओवादियों ने डाले हथियार, लोकतंत्र और संविधान में जताया विश्वास.....