BREAKING NEWS : इस मशहूर एक्ट्रेस का हुआ एक्सीडेंट, टूटी हाथ की दो हड्डियां, अस्पताल में हुई भर्ती, पति ने केंसिल किया लाइव सेशन.....

मुंबई। टेलीविजन दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस खबर की जानकारी एक्ट्रेस की पीआर टीम और उनके पति विवेक दहिया ने दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उनके फैंस को जानकारी दी कि दिव्यांका के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं। आपको बता दें दिव्यांका त्रिपाठी  'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'ये हैं मोहब्बतें' जैसे फेमस धारावाहिक कर चुकी है। 

दरअसल, इंस्टाग्राम अकाउंट से जरिए स्टोरी शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी है। स्टोरी में लिखा है, "हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि विवेक का कल होने वाला लाइव सेशन अभी के लिए कैंसिल कर दिया गया है। कुछ घंटों पहले दिव्यांका का एक्सीडेंट हो गया है और वह मेडिकल केयर में हैं। उनके ठीक होने तक विवेक उनके साथ हैं। हम आपके सहयोग के लिए आपको धन्यवाद करते हैं। आप भी हमारे साथ दिव्यांका के जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कीजिए। विवेक आपके साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हैं और जल्द ही आपके साथ जुड़ेंगे।-टीम विवेक"... एक और स्टोरी में विवेक की टीम की तरह से यह भी जानकारी दी गई है कि दिव्यांका के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं और उनकी सर्जरी होगी। इस स्टोरी में एक एक्स-रे की फोटो भी शेयर की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिव्यांका, कोकिलाबेन हॉस्पिटल में हैं।

 

6sxrgo

बता दें कि कुछ हफ्तों पहले दिव्यांका की एक अंडरवेंट सर्जरी हुई थी। उन्होंने इंस्टा के जरिए, एक वीडियो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। दिव्यांका ने तब, वीडियो के जरिए, सर्जरी से लेकर रिकवरी तक का अपडेट शेयर किया था और उनका ख्याल रखने के लिए विवेक दहिया की तारीफ भी की थी।


IMG-6037
IMG-5511
ezgif-com-animated-gif-maker-3


ec5bdc94-a24f-4131-bc9a-2ff8b14e35b8
d225d874-7ee3-4d2a-b5db-cd61fba8beef


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
27/Jul/2024

CG ब्रेकिंग : महापौर एजाज ढेबर पर FIR दर्ज,राजधानी में आंदोलन के दौरान पुलिस से गाली-गलौज और मारपीट का आरोप….

27/Jul/2024

सीन नदी में परेड के साथ ओलिंपिक की शुरुआत आज से 205 देशों के खिलाड़ी ले रहें हिस्सा भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं पढ़े पूरी ख़बर

27/Jul/2024

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ कमला हैरिस लड़ेगी राष्ट्रपति का चुनाव किसकी दावेदारी दिख रही मजबूत जानें पढ़े पूरी ख़बर

27/Jul/2024

Anganwadi Closed: आंगनबाड़ी में छुट्टी घोषित,भारी बारिश के चलते इस तारीख तक आंगनबाड़ी रहेंगे बंद...देखें आदेश...

27/Jul/2024

Bastar University : इस विश्वविद्यालय में न्यूनतम फीस से हासिल कर सकेंगे यूजी एवं पीजी की डिग्री,इस तारीख़ तक मिलेगा प्रवेश...