BIG ब्रेकिंग: CBSE ने की घोषणा…. 12वीं बोर्ड का परिणाम आज होगा जारी.... शिक्षा मंत्री आज इतने बजे परिणाम करेंगे जारी.... ऐसे देख सकेंगे परीक्षार्थी अपना परिणाम.... जानें प्रक्रिया.....

डेस्क :- सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) आज दोपहर 2 बजे 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने यह रिजल्ट जारी करने के लिए 31 जुलाई तक की डेडलाइन दी थी। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

 

 

 

6sxrgo

ऐसे तैयार किया गया रिजल्ट

बोर्ड के तय दिए गए क्राइटेरिया के मुताबिक इस साल 12वीं का रिजल्ट 30:30:40 के फॉर्मूले पर तय किया गया है। मार्किंग स्कीम के मुताबिक 10वीं और 11वीं के 5 में से जिन 3 सब्जेक्ट में स्टूडेंट्स ने सबसे ज्यादा स्कोर किया होगा, उन्हीं को रिजल्ट तैयार करने के लिए चुना जाएगा। वहीं, 12वीं के यूनिट, टर्म और प्रैक्टिकल एग्जाम में मिले अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा।

क्या है 30:30:40 फॉर्मूला?

CBSE के बनाए पैनल ने 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन के लिए 30:30:40 का फॉर्मूला तय किया है। इसके तहत 10वीं- 11वीं के फाइनल रिजल्ट को 30% वेटेज दिया जाएगा और 12वीं के प्री- बोर्ड एग्जाम को 40% वेटेज दिया जाएगा। CBSE ने 4 जून को 12वीं के स्टूडेंट्स की मार्किंग स्कीम तय करने के लिए एक 13 सदस्यीय कमेटी बनाई थी।

ऐसे चेक करें नतीजे

सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल साइट cbseresults.nic.in पर जाएं।

यहां होम पेज पर कक्षा 12वीं CBSE Results 2021 लिंक पर क्लिक करें।

अब एक नया पेज खुलने पर उम्मीदवारों को लॉगिन करना होगा।

लॉगिन करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा।

रिजल्ट देखने के बाद इसे डाउनलोड कर हार्ड कॉपी रखें।

बोर्ड ने लॉन्च किया रोल नंबर फाइंडर

रिजल्ट से पहले बोर्ड ने रोल नंबर फाइंडर लॉन्च किया है। यह लिंक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर एक्टिव हो चुकी है। कैंडिडेट्स इस पर अपने रोल नंबर देख सकते हैं। 10वीं के स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर पता करने के लिए अपने माता-पिता का नाम और अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

ऐसे देखें 10वीं के लिए रोल नंबर

सबसे पहले रोल नंबर फाइंडर 2021 की लिंक पर जाएं।

अब यहां कक्षा 12वीं का चयन करें।

नई विंडो खुलने पर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।

आपका रोल नंबर स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव हुए संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, शाम 5 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग, देखिए विधानसभा वार आंकड़े.....

26/Apr/2024

KBC फैंस के लिए खुशखबरी: सीजन 16 के साथ लौट रहे अमिताभ बच्चन,आपके पास भी है करोड़ों कमाने का मौका…KBC का रजिस्ट्रेशन शुरू…जाने कैसे मिलेगा हॉट सीट पर पहुंचने का मौका…..

26/Apr/2024

CG - सीएम विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना को लेकर कही ये बड़ी बात, बोले - मई के इस तारीख को महिलाओं के खाते में आ जाएगी योजना की अगली किश्त.....

27/Apr/2024

आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा...जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

26/Apr/2024

CG - अंबुजा अडानी सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, माइंस में सिलेंडर भरने के दौरान हुआ ब्लास्ट, 6 झुलसे, सभी को अस्पताल में कराया भर्ती......