CG - राजनांदगांव के बाल संप्रेषण गृह से 3 नाबालिग किशोरियां फरार, मचा हड़कंप, तीनों पर दर्ज है ये गंभीर आपराधिक मामले.....

राजनादगांव। छत्तीसगढ़ के राजनादगांव के बाल संप्रेषण गृह से तीन नाबालिग किशोरियां स्टॉफ को चकमा देकर फरार हो गईं. तीनों नाबालिग किशोरियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक किशोरियों ने होमगार्ड कर्मियों को एक कमरे में बंद कर दिया और उन्हें चकमा देकर फरार हो गई। बाल संप्रेषण गृह से भागने वाली दो किशोरियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध है।

वहीं खबर मिली है की बालिका संप्रेषण गृह से भागी 3 नाबालिग लड़कियां नागपुर में पकडी़ गई हैं। पुलिस को यह सफलता महाराष्ट्र पुलिस की मदद से मिली है। तीनों नाबालिग लड़कियों पर आपराधिक मामले दर्ज है। आपको बता दें कि राजनांदगांव शहर के बालिका संप्रेक्षण गृह से वार्डन और सुरक्षाकर्मी को बाथरूम में बंदकर तीन बालिकाओं के फरार होने का मामला सामने आया है। ये बालिका संप्रेक्षण गृह से स्कूटी लेकर फरार हो गई थी।

राजनांदगांव के नीलगिरी पार्क स्थित शासकीय बालिका संप्रेक्षण गृह से हत्या और लूट मामले की आरोपी 3 बालिकाएं शुक्रवार देर रात को वार्डन और सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर फरार होने में सफल हो गई हैं। पुलिस तीनों फरार बालिकाओं की तलाश में जुटी हुई थी। राजनांदगांव के नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक का कहना है कि देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि संप्रेक्षण गृह से तीन बालिका वहां मौजूद कर्मचारियों को बंधक बनाकर फरार हो गई है। जिसके बाद उनकी तलाश शुरू कर दी गई थी।

 

6sxrgo

मामले की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि संप्रेक्षण गृह से फरार बालिकाओं ने योजना बद्ध तरीके से वार्डन और सुरक्षाकर्मी को बाथरूम में बंद कर दिया और उनके हाथ से स्कूटी और मुख्य गेट की चॉबी छीन ली। तीनों इसके बाद बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गईं। वहीं बालिकाओं के फरार होने के बाद हडक़ंप मच गया। वहीं पुलिस सीसीटीवी और अन्य माध्यमों के जरिए उनकी तलाश में जुटी हुई थी।


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
06257e10-771d-471c-939d-68f4949d8d61
180c0b56-719c-4d0d-893f-48cc6a836b87
149863b6-66b7-4c2a-9388-2b467cf5da86
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
05/Oct/2024

पालक शिक्षक मेगा बैठक में नवाचारी शिक्षिका समता सोनी के द्वारा अपने जन्मदिन पर न्यौता भोजन का किया गया आयोजन।

05/Oct/2024

स्वच्छ गाँव स्वच्छ शहर स्वच्छ भारत की थीम पर मल्हार स्थित मध्य नगरीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन बढ़ चढ़ कर विद्यार्थियों ने लिया भाग पढ़े पूरी ख़बर

05/Oct/2024

CG - नए सीएम हाउस में मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय का गृह प्रवेश : विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद किया प्रवेश, बोले - यह प्रदेश के 3 करोड़ लोगों का निवास है, देखिए तस्वीरें…..

05/Oct/2024

CG - फर्जी SBI Bank का मास्टरमाइंड गिरफ्तार : SBI की फर्जी ब्रांच में नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, ऐसे हुआ भंडाफोड़....

05/Oct/2024

सीएम विष्णु देव साय पहुंचे जल जगार महोत्सव शुभारम्भ समारोह में जिलेवासियों को दी 87 करोड़ 25 लाख रूपये से अधिक के 49 विकास कार्यों की सौगात...