CG - नए सीएम हाउस में मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय का गृह प्रवेश : विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद किया प्रवेश, बोले - यह प्रदेश के 3 करोड़ लोगों का निवास है, देखिए तस्वीरें…..

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवरात्रि के पावन अवसर पर आज विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर नवा रायपुर में नवनिर्मित नए मुख्यमंत्री निवास में गृहप्रवेश किया। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि के बीच पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपनी माता जसमनी देवी से आशीर्वाद ग्रहण कर गृह प्रवेश किया।

इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका उनकी धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस सहित अनेक विधायक और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। गृहप्रवेश कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी।

 

6sxrgo

नए सीएम हाउस में 6 बेडरुम, लिविंग रुम,मिनी थियेटर और साइब्रेरी के साथ अलग सचिवालय मीटिंग रुम भी बनाया गया है। बंगला करीब 8 एकड़ में बनकर तैयार हो गया है। बंगले में कई तरह की सुविधाओं के साथ ही हाईटेक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। बंगले में हर तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आज नया रायपुर स्थित नवनिर्मित मुख्यमंत्री निवास में सपरिवार विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर गृहप्रवेश किया। इस अवसर पर पूज्य माताजी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह निवास प्रदेश के 3 करोड़ लोगों का निवास है, जिसके दरवाजे सदैव खुले हैं। जब भी मन करे आइए, स्वागत है आप सभी का…


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
06257e10-771d-471c-939d-68f4949d8d61
180c0b56-719c-4d0d-893f-48cc6a836b87
149863b6-66b7-4c2a-9388-2b467cf5da86
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
05/Oct/2024

CG - नए सीएम हाउस में मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय का गृह प्रवेश : विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद किया प्रवेश, बोले - यह प्रदेश के 3 करोड़ लोगों का निवास है, देखिए तस्वीरें…..

05/Oct/2024

CG - फर्जी SBI Bank का मास्टरमाइंड गिरफ्तार : SBI की फर्जी ब्रांच में नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, ऐसे हुआ भंडाफोड़....

05/Oct/2024

सीएम विष्णु देव साय पहुंचे जल जगार महोत्सव शुभारम्भ समारोह में जिलेवासियों को दी 87 करोड़ 25 लाख रूपये से अधिक के 49 विकास कार्यों की सौगात...

05/Oct/2024

CG - राजधानी में सशस्त्र सैन्य समारोह का धमाकेदार आगाज : सेना के रंग में रंगे मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय, बोले - भारतीय सेना की ताकत, जवानों का शौर्य हमें रोमांच के साथ गौरवान्वित करता हैं.....

05/Oct/2024

CG - विश्व विजय सिंह तोमर ने संभाली छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग की कमान, ऐसे की थी अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत.....