CG - शराब घोटाला मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई : ढेबर के पिता के खेत से EOW ने बरामद किया 5 कार्टून जला हुआ नकली होलोग्राम, तीन आरोपी गिरफ्तार, जताई जा रही ये आशंका.....

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी अनवर ढेबर के पिता के धनेली स्थित खेत में गड़ा नकली होलोग्राम का जखीरा बरामद किया है। सबूत मिटाने के लिए नकली होलोग्राम को जलाने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले में ईओडब्ल्यू ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपी अनुराग द्विवेदी, अमित सिंह, दीपक द्वारी से ईओडब्ल्यू पूछताछ करेगी, जिसमें बड़ा खुलासा हो सकता है। बताया जा रहा कि अमित सिंह गिरफ्तार अरविंद सिंह का भतीजा है। 

बता दें कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला के लिए नकली होलोग्राम का प्रयोग किया गया था। इस मामले की ईडी के बाद एसीबी भी जांच कर रही है। इस मामले में एसीबी ने हाल ही में 10 हजार से अधिक पन्नों का चालान कोर्ट में पेश किया है। अफसरों के अनुसार दोनों एजेंसियों की लंबी जांच के बावजूद अब तक नकली होलोग्राम किसी के हाथ नहीं लगा था। 

 

6sxrgo

एसीबी के सूत्रों ने बताया कि आज मुखबीर के जरिए धनेली के एक खेत में होलोग्राम दबे होने की सूचना मिली। इसके बाद एसीबी की टीम ने वहां दबिश दी। मौके पर जेसीबी से खोदाई कराई गई। इस दौरान जमीन के नीचे से जले हुए होलोग्राम जब्‍त किए गए। अफसरों ने बताया कि धनेली में जिस खेत से यह होलोग्राम जब्‍त किया गया है, वह रायपुर के महापौर एजाज ढेबर और अनवर ढेबर के पिता जहीर हाजी अहमद के नाम पर है। सूत्रों के अनुसार शराब घोटाला में ईडी के छापों के बाद ही इन होलोग्राम को जलाने का प्रयास किया गया था, लेकिन वे पूरी तरह जल नहीं पाए। 
 



IMG-5511
ezgif-com-animated-gif-maker-3


ec5bdc94-a24f-4131-bc9a-2ff8b14e35b8
d225d874-7ee3-4d2a-b5db-cd61fba8beef


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
07/Jul/2024

CG- भारी बारिश अलर्ट: अगले 48 घंटों में कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी... येलो अलर्ट जारी....

07/Jul/2024

सत्यनगर में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का हुआ आयोजन...

07/Jul/2024

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने न्यायिक दंडाधिकारी पर कार्यवाही करने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

07/Jul/2024

CG - थाना कोतवाली क्षेत्र के धरमपुरा कालीपुर अटल आवास में चलित थाना लगा कर  ग्रामीणों को नवीन कानूनों के संबंध में जानकारी दी गई...

07/Jul/2024

CG - गांजा की तस्करी ब्रेकिंग : आरोपी से 10.100 किलोग्राम अवैध रूप से गांजा तस्करी करते रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा गया, फेरी करने के आड़ में गांजा खरीददार तथा सप्लायर के बीच करता था मीडिएटर का काम...