CG - भाजपा, संकल्प पत्र नहीं माफीनामा जारी करें - दीपक बैज

भाजपा का संकल्प पत्र नहीं जुमला पत्र है - कांग्रेस

भाजपा, संकल्प पत्र नहीं माफीनामा जारी करें - दीपक बैज

कुछ मामलों में कांग्रेस की नकल की कोशिश किया है

खबरें और भी

बस्तर जिले मे शव दफनाने का आया मामला, हाईकोर्ट ने की तत्काल सुनवाई मिला मसीही ईसाई मानने वाले पुत्र को संवैधानिक अधिकारो का हक, देश, गांव,कानून बाबा भीमराव अम्बेडकर के भारतीय संवीधान से चलता है, कोई मौखिक या गैर संवैधानिक फरमान से नहीं - नरेन्द्र भवानी

CG - अनुप्रभा फाउंडेशन की पहल : कोपल वाणी मुख बधिर कन्या रंजुला की शादी में अनुप्रभा फाउंडेशन ने किया सहयोग, 24 बच्चियों का विवाह में सहयोग कर चुके हैं...

CG - Bollywood Actor Arrest : बॉलीवुड अभिनेता साहिल ख़ान महादेव सट्टा ऐप केस में बुरी तरह फंसा, अभिनेता साहिल खान को जगदलपुर से मुंबई SIT ने किया गिरफ्तार, अभिनेता से मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ‌...

 

6sxrgo

रायपुर : कांग्रेस ने भाजपा के संकल्प पत्र को जुमला पत्र बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले दो बार के चुनावों में अपने वादों को भूल जाने वाले किस नैतिकता से नया संकल्प पत्र जारी किये है। भाजपा को जनता से नया वादा करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा के लिये घोषणा पत्र जिसे वे संकल्प पत्र कहते है, केवल जनता को ठगने का एक हथियार है। यह दल चुनाव में वोट लेने के बाद अपने संकल्प पत्र के वादों को खुद चुनावी जुमला बता देता हैं जनता में भाजपा और मोदी दोनों की ही विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। भाजपा का संकल्प पत्र नहीं माफीनामा जारी करें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 2014 और 2019 के संकल्प पत्र के वादों के बारे में बात करने की भाजपाई हिम्मत नहीं करते। भाजपा बताये युवाओं के लिए सालाना 2 करोड़ नौकरियों देने का क्या हुआ? किसानों की आय दोगुनी करने का क्या हुआ? एमएसपी की कानूनी गारंटी का क्या हुआ? किसानों को लागत पर 50 प्रतिशत जोड़कर समर्थन मूल्य देने के वायदे का क्या हुआ?

हर बैंक अकाउंट में 15-15 लाख देने का क्या हुआ? भाजपा बताये एससी, एसटी, के अधिकारों को सुरक्षित करने के वादे का क्या हुआ? एससी व एसटी पर 46 प्रतशित व 48 प्रतिशत अपराध क्यों बढ़ा? महिला आरक्षण लागू करने व महिला अत्याचार रोकने का क्या हुआ? 100 स्मार्ट सिटी का क्या हुआ? भाजपा के सांसदों के द्वारा गोद लिये गांवो का क्या हुआ? 2020 तक गंगा सफ़ाई का क्या हुआ?

2022 तक हर परिवार के सर पर  छत का क्या हुआ? 2022 तक सबको चौबीस घंटे बिजली देने का क्या हुआ? 2022 तक भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने का क्या हुआ? “लाल आँख“ व “मैं देश नहीं झुकने दूँगा” का क्या हुआ? हमारी जमीन पर चीन ने 2000 किलोमीटर तक कब्जा कैसे कर लिया? 2022 तक 40 करोड़ युवाओं को स्किल ट्रेनिंग का क्या हुआ? केन्द्रीय विभागों में लाखों पद रिक्त होने के बावजूद भर्तीया क्यों बंद हुई? सेना में नियमित भर्ती बंद करके ठेके पर 4 साल के लिये अग्निवीर योजना का क्या औचित्य है? पहली बुलेट ट्रेन का क्या हुआ? मोदी और भाजपा के इन वादों का हिसाब जनता मांग रही है इस लोकसभा चुनाव में पूरा भारत जुमलेबाजों को हरायेगा।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 10 सालों में वादाखिलाफी का रिकॉर्ड बना चुकी भाजपा में साहस नहीं कि वह कोई नया वादा जनता से कर पाये। इसीलिये भाजपा का घोषणा पत्र पूरी तरह सतही और चुनावी औपचारिकता दिख रहा है। भाजपा के घोषणा पत्र में भाजपा के हार की झलक साफ दिख रही है। इसीलिये भाजपाई नया वादा करने की हिम्मत नहीं कर पा रहे है। ट्रेनों को बंद करने वाले वर्ल्ड क्लास स्टेशन बुलेट ट्रेन बनाने के लिये झूठे वादे कर रहे है। कांग्रेस के घोषणा पत्र से चुराकर गिगवर्कस के बारे में भी वादा कर रहे है। जबकि 10 सालों के मोदी राज में सबसे ज्यादा शोषण गिगवर्कर और असंगठित क्षेत्र का हुआ है। भाजपा के घोषणा पत्र में सक्षम और स्वावलंबी भारत बनाने की दिशा में कुछ भी नहीं है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Apr/2024

Chhattisgarh उप अभियंता बर्खास्त: CEO ने जारी किया आदेश,इस लापरवाही पर बड़ा एक्शन,सब इंजीनियर की सेवा समाप्त,आदेश जारी...जानिए मामला...

29/Apr/2024

CG- जज ट्रांसफर BREAKING : हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश, जजों के तबादले, इन जिलों के बदले गए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी…...

29/Apr/2024

CG - छात्र की मौत : नहर में मिली छात्र की लाश, कल शाम से था लापता, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस….

29/Apr/2024

CG - चाईल्ड पोर्नोग्राॅफी मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, बच्चों के अश्लील वीडियो-फोटो अपलोड करने वाला एक और युवक गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे......

29/Apr/2024

CG Naxalites Surrender : पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, खून-खराबा छोड़ 23 माओवादियों ने डाले हथियार, लोकतंत्र और संविधान में जताया विश्वास.....