CG - भ्रष्टाचार,परिवारवाद मुक्त विकसित भारत व देश वासियों के सपनों को साकार करने वाला है भाजपा का संकल्प पत्र - महेश जैन

भ्रष्टाचार,परिवारवाद मुक्त विकसित भारत व देश वासियों के सपनों को साकार करने वाला है भाजपा का संकल्प पत्र - महेश जैन

युवा, किसान, नारी शक्ति, गरीब हर वर्ग की आकांक्षाओं के अनुरूप नये भारत निर्माण की दिशा तय करेगा भाजपा का संकल्प पत्र

भाजपा ने अपने संकल्प के हर वादे को पूरा किया है, भाजपा जो कहती है वो करती है

 

6sxrgo

जगदलपुर : 2047 के विकसित भारत और देश के सभी वर्गों की आकांक्षाओं को पूर्ण करने लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी समृद्ध,सशक्त और सर्वजन हिताय की भावना को भाजपा का संकल्प पत्र प्रतिबिम्बित करता है। सामाजिक समरसता दिवस डा.भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर जारी भाजपा का संकल्प पत्र बाबा साहेब की आकाँक्षाओं और भारत की उनकी संकल्पना को साकार करता है। 3 करोड़ नए प्रधान मंत्री आवास , 10 करोड़ स्व सहायता समूहों की महिलाओं का कौशल उन्नयन , 3 करोड़ लखपति दीदी , 70 वर्ष से ऊपर हर बुजुर्ग को 5 लाख का आयुष्मान स्वास्थ्य लाभ, माध्यम वर्ग को घर निर्माण पर सब्सिडी, स्वास्थ्य सेवाओं में रियायत, पाइप लाइन के माध्यम से सस्ती रसोई गैस सप्लाई  के साथ विकसित भारत की मजबूत आधारशिला को तैयार करने में यह संकल्प पत्र पूरी तरह सफल होगा, इसे लेकर कोई संशय नहीं है। उक्ताशय के विचार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री एवं बस्तर लोक सभा प्रभारी महेश जैन ने व्यक्त किये। 

भाजपा बस्तर लोकसभा प्रभारी श्री जैन ने कहा कि आधारभूत संरचना के विकास में द्रुत गति से बढ़ रहे भारत का और सशक्तिकरण के लिए मैन्युफैक्चरिंग हब, ग्रीन हब, सेमी कंडक्टर निर्माण, फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट के विकास पर तीसरे कार्यकाल में विशेष जोर दिया जायेगा। एक देश एक चुनाव की अवधारणा को साकार करने के साथ, फसलों पर एम एस पी की वृद्धि सतत जारी रखने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास को जारी रखा जायेगा। 

महेश जैन ने कहा कि भाजपा अपने संकल्प पत्र के हर वादे को पूरा करने का ईमानदारी से प्रयास करती है। श्रीराम मंदिर निर्माण, कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, वन्दे भारत ट्रेन, गिफ्ट सिटी सहित अन्य कार्यों को द्रुत गति से पूरा किया जा रहा है। भाजपा का संकल्प पत्र युवा, किसान, नारी शक्ति, गरीब सहित सभी वर्गों की आकाँक्षाओं के अनुरूप नए भारत के निर्माण की दिशा में निश्चित रूप से सफल होगा। 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Apr/2024

Chhattisgarh उप अभियंता बर्खास्त: CEO ने जारी किया आदेश,इस लापरवाही पर बड़ा एक्शन,सब इंजीनियर की सेवा समाप्त,आदेश जारी...जानिए मामला...

29/Apr/2024

CG- जज ट्रांसफर BREAKING : हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश, जजों के तबादले, इन जिलों के बदले गए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी…...

29/Apr/2024

CG - छात्र की मौत : नहर में मिली छात्र की लाश, कल शाम से था लापता, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस….

29/Apr/2024

CG - चाईल्ड पोर्नोग्राॅफी मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, बच्चों के अश्लील वीडियो-फोटो अपलोड करने वाला एक और युवक गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे......

29/Apr/2024

CG Naxalites Surrender : पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, खून-खराबा छोड़ 23 माओवादियों ने डाले हथियार, लोकतंत्र और संविधान में जताया विश्वास.....