CG BJYM नेता ने की खुदकुशी : फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश,सुसाइड नोट में लिखा....जांच में जुटी पुलिस...

नया भारत डेस्क : भाजयुमो के महामंत्री शिव कुमार वर्मा (40) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने पहले अपनी पत्नी और बेटे को किसी शादी में शामिल होने के लिए भेज दिया, फिर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार खुद को बताया है। मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के मुताबिक, अहिवारा स्थित बीएसपी क्वार्टर में भाजयुमो मंडल महामंत्री शिव कुमार वर्मा (40) रहते थे। उनके पैतृक गांव सहगांव पथरिया में शादी का कार्यक्रम था। उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे को मंगलवार की सुबह वहां भेज दिया।

 

6sxrgo

 

 

घर में शिवकुमार अकेले ही थे। इसी दौरान उन्होंने घर के पंखे में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। जब पत्नी और बेटा घर वापस आए, तो दरवाजा अंदर से खुला था। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा, तो शिवकुमार फांसी पर लटके हुए थे। पत्नी ये देखकर सदमे में आ गई।पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। उसमें उसने लिखा है कि वो अपनी मर्जी से खुदकुशी कर रहा है। इस मौत के लिए वो खुद जिम्मेदार है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पत्नी-बेटे और दूसरे रिश्तेदारों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

de24151e-a271-4120-ac88-615236592830
e475ab12-ef9d-4983-bf8c-ffaa922d0ae7


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
05/May/2024

Ayushman Bharat Card: 5 लाख के मुफ्त इलाज वाले आयुष्मान कार्ड को लेकर आई बड़ी खबर, 24 घंटे के अंदर होगा ये काम...

05/May/2024

PM Modi Visit CG : आज छत्तीसगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानिए दौरे की खास वजह.....

05/May/2024

Employees Bonus: कर्मचारियों के लिए Good News! EPFO दे रहा है इतने हजार तक का बोनस,जानें कैसे मिलेगा!

05/May/2024

धन धान्य सुख समृद्धि को लेकर मनाया गया कठोरी पूजा ।

05/May/2024

CG Elections Boycott : छत्तीसगढ़ में 10 गांव के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान, वजह जानकर हो जांएगे हैरान.....