CG ब्रेकिंग : नक्सलियों के लगाए IED के चपेट में आई युवती, मौके पर ही हुई मौत, तेंदुपत्ता तोड़ने गई थी जंगल....

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाये IED की चपेट में आकर एक युवती की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि युवती जंगल में तेंदुपत्ता तोड़ने गयी हुई थी। इसी दौरान वह जंगल में जवानों को निशाना बनाने के लिए माओवादियों द्वारा लगाये गये IED की चपेट में आ गयी। ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल युवती की मौत के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना बीजापुर जिला के गंगालूर थाना क्षेत्र के मल्लूर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाली शांति पुनेम ग्रामीणों के साथ जंगल में तेंदुपत्ता तुड़ाई के लिए गयी हुई थी। बताया जा रहा है कि तेंदूपत्ता तुड़ाई के दौरान ही अचानक जंगल में माओवादियों द्वारा लगाया गया IED ब्लास्ट हो गया।

जिसकी चपेट में शांति पुनेम के आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद आनन फानन में घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बीजापुर जिला में हुए इस घटना के बाद अब जंगलों में वनोपज संग्रहण करने जाने वाले ग्रामीणों के बीच दहशत व्याप्त है। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

6sxrgo


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
24299b4d-0445-4138-9eb4-e0ca0a459cca
37ed1c36-deb4-4252-a4bf-7b1831b55a06
7009edd1-0e22-452f-991f-1fc6b498025f


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
07/Sep/2024

CG BREAKING: युक्तियुक्‍तकरण और B.ED शिक्षकों के मामले में CM साय से मिला ये आश्‍वासन, इन शिक्षकों को मिली बड़ी राहत....

07/Sep/2024

CG- दादी की बेरहमी से हत्या: अमरीका बाई हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पोते को आजीवन कारावास की सजा….

07/Sep/2024

CG - बीती रात SP ने की बड़ी रेड कार्रवाई: बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के साथ कुख्यात गांव में बोला धावा, ऑपरेशन शंखनाद से तस्करों में मचा हड़कंप, गांव छोड़कर फरार....

07/Sep/2024

CG - शिक्षक पर FIR : राजधानी में शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार, गुरूजी छात्राओं के साथ करते थे ये गंदी हरकत, FIR के बाद हिरासत में शिक्षक.....

07/Sep/2024

CG - थाना प्रभारी समेत 4 सस्पेंड BREAKING : आईजी ने लिया बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड, इस वजह से गिरी गाज, जानिए पूरा मामला…..