CG - सरपंच बर्खास्त : इस लापरवाही पर बड़ा एक्शन, सरपंच की सेवा हुई समाप्त, जानिए पूरा मामला.....

तिल्दा -नेवरा। सिमगा जनपद पंचायत क्षेत्र ,ग्राम पंचायत मनोहरा के तात्कालिक सरपंच रोमेश्वर साहू पर आर्थिक अनियमितता के आरोप के चलते बर्खास्त कर दिया गया है। ग्राम पंचायत सरपंच व सचिव प गनपत साहू पर आरोप है कि प्रवासी मजदुरो की भोजन ब्यवस्था व रखरखाव पर एक लाख तिरान्वे हजार दो सौ रूपए व्यय किया गया है। 

जबकि शासन द्वारा प्रति दिन प्रति ब्यक्ति साठ रूपए की दर से ब्यय किये जाने की प्रावधान है। जिसके अनुसार ग्राम पंचायत मनोहरा में कुल 106 प्रवासी मजदुरो पर चौदह दिवस, में प्रतिदिन 60 रूपये की दर से 89040 रूपये होता है। जबकि सरपंच व सचिव के द्वारा लाख रूपया की ब्यय बताया जा रहा है। जबकि अमूमन एक लाख चार हजार एक सौ साठ रूपए का अंतर की राशि है। जिसकी शिकायत के आधार पर जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के जांच प्रतिवेदन में आर्थिक अनियमितता सिद्ध हुआ। वहीं उक्त अंतर की राशि को सरपंच सचिव से वसूली योग्य बताया गया है। 

वहीं इस आर्थिक अनियमितता के मामले को सरपंच के द्वारा गंभीर आर्थिक अनियमितता व भ्रष्टाचार के श्रेणी बताया जा रहा है। गौरतलब हो कि विगत सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी के पश्चात शिकायत कर्ता को सरपंच व सचिव के द्वारा विगत वर्ष 2020 में  उल्लेखित रोकड बही का ब्योरा प्रदान किया गया। 

 

6sxrgo

रोकड बही खाता के अनुसार 10/08/2020 प्रमाणक 28 में  उल्लेखित विशिष्टिया भोलाराम वर्मा लक्ष्मी ट्रेडर्स को प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूल मरम्मत की राशि भुगतान खाता क्रमांक 0118 चेक क्रमांक 330147 जे स्कूल मरम्मत खर्च  चार लाख रूपए बताया गया है जबकि इतनी रकम स्कूल मरम्मत में खर्च नहीं हुआ है। जो कि आर्थिक अनियमितता व भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। जो शासन कि शासकीय पैसो की दुरूपयोग को दर्शा रहा है। तात्कालिक सरपंच ‌रोमेश्वर साहू को आर्थिक अनियमितता व भ्रष्टाचार के आरोप  में  सरपंच पद से बर्खास्त किया गया है।


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
6a67a52f-42ce-4ad5-81b6-79efdcd90ff6
8345f6a1-fc10-454a-a5a7-ed716fe2e695
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
16/Sep/2024

CG – चाचा-भतीजा लापता : नदी पार करते वक्त बहे चाचा-भतीजे, घर लौटते समय अचानक बढ़ा जलस्तर, तलाश में जुटी SDRF की टीम.....

16/Sep/2024

CG - बड़ी पार्टियों कथनी करनी में भेद के चलते बस्तर में दिलों जगह बना रही जनता कांग्रेस पार्टी...

16/Sep/2024

CG - बड़ी पार्टियों कथनी करनी में भेद के चलते बस्तर में दिलों जगह बना रही जनता कांग्रेस पार्टी...

16/Sep/2024

CG: दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबंध, पति ने पिलाई बीयर, फिर चाकू घोपकर मार डाला, शव को पेट्रोल डालकर जलाया

16/Sep/2024

CG - चाकूबाजी से थर्राई राजधानी, बेखौफ घूम रहे गुंडे बदमाश, मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े युवती को घोपा चाकू......