CG - पुलिस आरक्षक भर्ती की फर्जी नियुक्ति पत्र ब्रेकिंग : आरोपी के द्वारा बेरोजगार युवाओं को पुलिस आरक्षक भर्ती में नौकरी लगाने का झांसा देकर 5,025000 रूपये लेकर किया धोखाधड़ी, आरोपी को किया गया गिरफ्तार...

थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव पुलिस की कार्यवाही। 

पुलिस आरक्षक भर्ती की फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाला मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

आरोपियों द्वारा बेरोजगार लड़कों को पुलिस आरक्षक भर्ती में नौकरी लगाने का झांसा देकर 5,025000 रूपये लेकर धोखाधड़ी किया गया था।

 

6sxrgo

आरोपी को ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया जेल।

दो आरोपी पियुष वाडेरा एवं अमित सिंह पूर्व से गिरफ्तार होकर न्यायिक हिरासत पर है।

नाम आरोपी :-  अफजल हुसैन पिता मस्ताक हुसैन उम्र 50 वर्ष साकिन वार्ड नं. 33 दिग्विजय वार्ड के पास सियाराम गली राजनांदगांव  जिला राजनांदगांव 

       

राजनांदगांव : प्रार्थी संतोष कुमार घ्रुर्वे पिता स्व0 बिसौहा राम ध्रुर्वे उम्र 47 वर्ष साकिन ग्राम नवागांव कंवर थाना गातापार जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई (छ0ग0) का दिनांक 25.01.2024 को थाना हाजिर आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2017-18 में निकले पुलिस आरक्षक भर्ती में इसके पुत्र रूपेश ध्रुर्वे एवं गांव के चंद्रपाल नेताम को पुलिस आरक्षक के पद पर आरोपी 01. अब्दुल हुसैन खान निवासी पुराना बस स्टैण्ड राजनांदगांव, 02. पियुष वडेरा चिखली राजनांदगांव, 03. अमित सिंह निवासी भिलाई जिला दुर्ग द्वारा नौकरी लगाने का झांसा देकर घटना दिनांक 12.05.2018 से 23.01.2024 के मध्य अलग-अलग तिथियों में महावीर चैक राजनांदगांव एवं रायपुर शहर में बुलाकर इसके पुत्र रूपेश के नाम पर 3,25000 रूपये एवं चंद्रपाल नेताम से 2,00000 रूपये कुल 5,025000 रूपये लिया गया, तथा पुलिस आरक्षक के पद पर चयन होने का फर्जी नियुक्ति पत्र एवं पुलिस वर्दी कपड़ा देकर धोखाधड़ी करना पाये जाने से आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली राजनांदगांव में अपराध क्रमांक 53/2024 धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया। 

 

             पुलिस अधीक्षक राजनादगांव मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृृत्व मे विवेचना के दौरान पूर्व में दिनांक 26.01.2024 को 01 पियुष वडेरा पिता अशोक वडेरा उम्र 32 वर्ष साकिन शिक्षक काॅलोनी वार्ड नं. 05 बुद्व मूर्ति के पास चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ0ग0) 02 अमित सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 40 वर्ष साकिन एल0आई0जी0-312 हाऊसिंग बोर्ड जामुल थाना जामुल भिलाई जिला दुर्ग (छ0ग0) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। 

 

            प्रकरण में मुख्य आरोपी अफजल हुसैन पिता मस्ताक हुसैन उम्र 50 वर्ष साकिन वार्ड नं. 33 दिग्विजय वार्ड के पास सियाराम गली राजनांदगांव जिला राजनांदगांव एक आदतन अपराधी हैं, जिसके खिलाफ पूर्व में थाना बसंतपुर के अप0क्र0 36/2023 धारा 420, 467, 468, 471, 34 भादवि0 का अपराध पंजीबद्व है। आज दिनांक 15.04.2024 को अपराध सबूत पाये जाने विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जो जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया। 

 

             उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक, धनीराम नारंगे, प्र0आर0 जी सिरिल, रंजीत चैरसिया, कुश बघेल, रूपेन्द्र वर्मा एवं थाना स्टाॅफ की सराहनीय भूमिका रही।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
29/Apr/2024

Chhattisgarh उप अभियंता बर्खास्त: CEO ने जारी किया आदेश,इस लापरवाही पर बड़ा एक्शन,सब इंजीनियर की सेवा समाप्त,आदेश जारी...जानिए मामला...

29/Apr/2024

CG- जज ट्रांसफर BREAKING : हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश, जजों के तबादले, इन जिलों के बदले गए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी…...

29/Apr/2024

CG - छात्र की मौत : नहर में मिली छात्र की लाश, कल शाम से था लापता, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस….

29/Apr/2024

CG - चाईल्ड पोर्नोग्राॅफी मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, बच्चों के अश्लील वीडियो-फोटो अपलोड करने वाला एक और युवक गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे......

29/Apr/2024

CG Naxalites Surrender : पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, खून-खराबा छोड़ 23 माओवादियों ने डाले हथियार, लोकतंत्र और संविधान में जताया विश्वास.....