CG - शादी में मचा बवाल : नकली बाल लगाकर दूल्हा पहुंचा शादी रचाने, ऐसे खुली पोल, जमकर हुआ हंगामा, लड़की वालों ने जूते से की खातिरदारी.....

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिले में बारात लेकर पहुंचे दूल्हे की दुल्हन पक्ष के लोगों ने ऐसी खातिरदारी की कि दूल्हे को लेजाने पुलिस को आना पड़ा। दरअसल, पहले से दूसरी लड़की के साथ रिश्तों में रहते हुए भी दूल्हा नकली विग लगाकर दुल्हन लेने बारात लेकर पहुंचा था। इसी बीच दुल्हन के भाई के मोबाइल में किसी ने एक फोटो भेजी जिसमें पता चला कि दूल्हे की तो पहले से ही गर्लफ्रेंड है और दूल्हे के सिर पर जो बाल है वो भी नकली है। साथ ही दूल्हा होटल में मैनेजर नहीं बल्कि वेटर है। फिर क्या था दूल्हे की असलियत का पता मिलते ही घराती पक्ष के लोगों ने फुलों की माला की जगह भरे मंडप में जूतों की माला पहनाई और जमकर उसकी पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची व काफी विवाद के बाद भीड़ से दूल्हे को बचाते हुए थाने ले गई। आरोपी दादूराम जांजगीर चांपा से बारात लेकर पहुंचा था।

दरअसल, घटना मंगलवार 23 अप्रैल शाम की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी गांव में जांजगीर चांपा से एक बारात आई थी। दुल्हन के घर रीति-रिवाज के साथ शादी की तैयारी चल रही थी। दुल्हन भी सज-धजकर तैयार थी। इसी बीच दुल्हन के भाई को एक युवती का फोन आया। फोन करने वाली कोई और नहीं, दूल्हे दादू राम की प्रेमिका थी। जिसने कुछ फोटो और जानकारियां दी। फिर क्या था दूल्हे की असलियत का पता लगते ही दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष से जमकर वाद विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे को जूतों की माला पहनाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि दूल्हा दादू राम गंजा है और दुल्हन पक्ष वालों को इसकी जानकारी नहीं थी। जब दूल्हे की पिटाई हो रही थी। इस दौरान दूल्हे के सिर में लगा विग गिर गया, तब पता चला कि दूल्हा तो गंजा है और धोखाधड़ी कर शादी करने पहुंचा था। इस बात का पता चलते ही आक्रोशित लोगों ने पुलिस के सामने ही दूल्हे की और पिटाई कर दी।

 

6sxrgo

आरोपी ने दूल्हन से जब रिश्ता मांगने आया तो खुद को गुजरात के एक होटल में मैनेजर होना बताया। साथ में वहां की कुछ फोटो भी उसने दिखाई। परिवार वालों ने अच्छा रिश्ता समझकर अपनी बेटी की शादी उससे तय कर दी। इसी बारात लेकर आये दादू राम की 420 का पता चल गया। फिलहाल मामले में पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

de24151e-a271-4120-ac88-615236592830
e475ab12-ef9d-4983-bf8c-ffaa922d0ae7


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
06/May/2024

CG ब्रेकिंग : पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, इस संसदीय सीट का संभालेंगे मोर्चा, एआईसीसी ने जारी किया आदेश.....

06/May/2024

बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कॉंग्रेस जे ,राज्य मुख्य निर्वाचन आयोग  एवं राज्य सचिव आबकारी को सम्पूर्ण मामले की शिकायत कर, अवैध विक्रय में संलिप्त दोषियों पर कार्यवाही और प्लेसमेंट एजेंसियों को ब्लेक लिस्ट करने की रखेगी मांग - नवनीत चांद

06/May/2024

सन्त महात्माओं के पदार्पण वाले देश में नौजवान नवयुवतियां शराब व शराब से तेज नशे में धुत रहे, ये भारत देश का दुर्भाग्य है...

06/May/2024

CG - उसके भाई को उनके रिश्तेदारो ने ही जमीन विवाद को लेकर कीं हत्या, एक घण्टे के भीतर पुलिस टीम ने आरोपियों को धर दबोचा...

06/May/2024

CG - तीसरे चरण के मतदान के पूर्व दीपक बैज का दावा पूरे प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही...