CG - जवान की मौत : अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सड़क हादसे में DRG के जवान की मौत, ड्यूटी से घर लौटते समय हुए हादसे का शिकार.....

धमतरी/बालोद। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। इस बिच सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दो अलग-अलग जिलों में सड़क हादसों में जवान शिकार हुए है। इन हादसों में एक जवान की मौत हो गई, जबकि दूसरा जवान अपने बच्चे के साथ घायल हो गया है। पहली घटना धमतरी जिले की है, जहां डीआरजी के एक जवान की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल जवान की मौत हो गई। दूसरी घटना बालोद जिले के ग्राम जगतरा की है, जहां एक आर्मी जवान की कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सड़क से खेत में जा पलटी। इस हादसे में जवान के साथ-साथ उसका दो साल का बच्चा भी घायल हो गया है। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। 

धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में डीआरजी के जवान मोहित सूर्यवंशी (27 वर्ष) की मौत हो गई। मोहित नगरी से अपने घर डोहला पारा गड़डोंगरी मोटरसाइकिल से लौट रहा था, तभी देर रात अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोहित सूर्यवंशी 2021 में डीआरजी में भर्ती हुआ था और यह उसकी पहली पोस्टिंग थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

वहीं बालोद जिले के झलमला पुरुर नेशनल हाइवे 930 पर ग्राम जगतरा के पास एक सड़क दुर्घटना में छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान रूपेश देवांगन और उसके दो साल का मासूम बेटा विहान घायल हो गया है। जवान अपने बेटे के साथ झलमला से अपने गांव हथौद जा रहा था। इसी दौरान कार का टायर अचानक फट गया और कार अनियंत्रित होकर सड़क से खेत में पलट गई, हादसे में दोनों घायल हुए और उन्हें तत्काल एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

 

6sxrgo


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
1dc65926-5d5f-4f90-895e-2cdbc51bf8a0
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
16/Oct/2024

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आज विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों पर मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक सम्पन्न। 69 प्रकरणों पर विचार करते हुए 11 प्रकरणों का किया गया निराकरण। 49 प्रकरण आज केबिनेट बैठक में होगा प्रस्तुत।

16/Oct/2024

चिस्दा में 16 से तो मनवा में 18 अक्टूबर से नवधा रामायण का आयोजन समिति की तैयारी चरम पर पढ़े पूरी ख़बर

16/Oct/2024

CG By-Elections 2024 : रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए बज गया चुनावी बिगुल, क्षेत्र में लगी आदर्श आचार संहिता, इस तारीख को होगी वोटिंग और काउंटिंग…...

16/Oct/2024

CG कैबिनेट ब्रेकिंग: CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले, देखे वीडियो…

16/Oct/2024

CG - ग्राम हरवेल में दशहरा मेला के साथ साथ रामलीला का हुआ आयोजन...