CG - छात्रावास अधीक्षक की मौत : दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, अधीक्षक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत....

रायगढ़। सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। बताया जा रहा है कार छात्रावास अधीक्षक चला रहे थे। जिसने अचानक सामने आये बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार को सड़क से नीचे उतार दिया। इस दौरान अनियंत्रित होकर कार पलट गई। हादसे में छात्रावास अधीक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार एक अन्य शख्स को गंभीर चोटे आई है।
 
सड़क दुर्घटना का ये मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक रायगढ़ के डिग्री कालेज मार्ग पर स्थित छात्रावास में अधीक्षक के पद पर सुनील यादव की पदस्थापना थी। गुरूवार की शाम को सुनील यादव अपने साथी अशीष कुमार के साथ कनकतुरा गए थे। वहां से रात करीब साढ़े 8 बजे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मेडिकल काॅलेज के पास सड़क पर अचानक बाइक सवार आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में सुनील ने कार को सड़क से नीचे उतार दिया। इस दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
 
हादसे में हॉस्टल अधीक्षक सुनील यादव और अशोक घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने एक्सीडेंट की सूचना चक्रधर नगर पुलिस को दी। चक्रधर नगर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तत्काल दोनों घायलों को कार से निकालकर मेडिकल काॅलेज अस्पताल भिजवाया गया। जहां डाॅक्टर ने हाॅस्टल अधीक्षक को मृत घोषित कर दिया।

 

6sxrgo


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
1dc65926-5d5f-4f90-895e-2cdbc51bf8a0
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
18/Oct/2024

CG - छात्रावास अधीक्षक की मौत : दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, अधीक्षक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत....

18/Oct/2024

CG ब्रेकिंग : अंधविश्वास के चलते 2 युवकों की मौत, 4 की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस....

18/Oct/2024

CG - मोटर सायकल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बीयर का परिवहन करते दो आरोपी चढे पुलिस के हत्थे...

18/Oct/2024

24 छात्राओं को मिला निशुल्क सायकल ...सायकल मिलने पर छात्राएं हुई खुश...

18/Oct/2024

महापौर सिर्फ अपनी भ्रष्टाचार छुपाने व सम्मान न होने की बेतुकी बयानबाजी कर किया था भाजपा प्रवेश,सम्मान कितना मिल रहा बस्तर की जनता भलीभांति परिचित - शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य