CG- दुल्हन की मौत : शादी के एक दिन बाद दुल्हन की मिली लाश, कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, आत्महत्या या फिर.....जांच में जुटी पुलिस....

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से एक दिल दहलाने वाली खबर आ रही है। शादी के तीसरे ही दिन दुल्हन ने फांसी लगा ली। घटना के बाद शादी के घर में मातम पसरा हुआ है। बलौदाबाजार के ग्राम फुंडरडीह का मामला है, जहां युवती की शादी की ग्राम लावर में हुई है। घटना के बाद अब पुलिस जांच में जुट गयी है। जानकारी के मुताबिक मृतिका ने अपने कमरे में फांसी लगा दी।

जानकारी के मुताबिक दुल्हन ने पति को मैसेज कर घर पहुंचने की बात कही। रात में उसे फोन भी की, लेकिन वो सो गया था, इसलिए कॉल उठा नहीं पाया। दरअसल, फुंडरडीह के सुहेला निवासी तनुजा ध्रुव (25) और अजय ध्रुव (24) निवासी ग्राम लावर की शादी 22 अप्रैल को हुई थी। पिता ने अपनी बेटी को बहुत अरमान से डोली में बिदा किया।

पूरा परिवार बेटी की शादी की खुशी में डूबा था। पति भी घटना को लेकर काफी सदमे में है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी आखिर वो क्या बताना चाहती थी यह बात जिंदगी भर मेरे मन में सवाल बनकर रहेगा। 23 अप्रैल को मायके वाले बेटी की चौथिया कराकर वापस फुंडरडीह ले गए। घर पर रुके सभी मेहमानों की पार्टी चल रही थी। इसी बीच 24 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे तनुजा ने कमरे के पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली।

 

6sxrgo

जब किसी काम से उसका बड़ा भाई कमरे में गया, तब उसने देखा कि बहन ने गमछे को फंदा बनाकर फांसी लगा ली है।अजय और उसकी बहन की शादी एक ही दिन पहले हुई थी। इसलिए बुधवार को वो अपनी बहन की चौथिया लेने जा रहा था। उसी दौरान उसे ससुराल की तरफ से फोन पर पत्नी की मौत की सूचना मिली। जिसके बाद अजय अपने पिता के साथ पलारी अस्पताल पहुंचा।


 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
04/May/2024

CG प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या : एक और प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, प्रेमी जोड़े हार गए प्यार में दुनिया से जंग, जंगल में लटके मिले दोनों के शव...इलाके में सनसनी...

04/May/2024

CG - दमाद ने ससुर पर चलाई गोली, इस बात को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी अब ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे......

04/May/2024

CG - चेम्बर ऑफ कॉमर्स की व्यापारियों से अपील, 7 मई को बंद रहेंगे मार्केट, जानिए वजह....

04/May/2024

CG - जीएसटी की बड़ी कार्रवाई : जीएसटी विभाग ने किया फर्जी चालान बनाने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार.....

04/May/2024

CG - मजदूर की मौत : फिर खून से हुई सड़क लाल, सड़क किनारे खड़े मजदूर को बाइक सवार ने मारी ठोकर, अस्पताल में तोड़ा दम.....