CG Flight Service : छत्तीसगढ़ में हवाई सेवा को लेकर बड़ी खबर, राजधानी से एक और उड़ान होगी शुरू, जानें किराया और पूरा शेड्यूल....

रायपुर। जगदलपुर के लिए लंबे समय से हवाई सेवा का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए खुशखबरी है। 31 मार्च से रायपुर से जगदलपुर के लिए हवाई सेवा शुरू होने वाली है। यह उड़ान Indigo एयरलाइंस द्वारा शुरू किया जा रहा है। वहीं एक अप्रैल से जगदलपुर से हैदराबाद के उड़ाने शुरू होगी। रायपुर से जगदलपुर फ्लाइट टिकट की कीमत 2,299 रुपये होगी। 

जानकारी हो कि, रायपुर से जगदलपुर की हवाई यात्रा हफ्ते में चार दिन संचालित होंगी। जबकि, जगदलपुर से हैदराबाद के लिए यात्री सातों दिन उड़ान भर सकेंगे। दोनों ही उड़ानें इंडिगो एयरलाइंस संचालित करेगी। 

फ्लाइट क्रमांक 6 E7092 जगदलपुर से दोपहर 12:50 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1:50 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6 E 7095 रायपुर से दोपहर 2:10 बजे उड़ान भरेगी और जगदलपुर दोपहर 3:10 बजे पहुंचेगी। 

 

6sxrgo

फ्लाइट क्रमांक 6 E7104 हैदराबाद से जगदलपुर के लिए सुबह 10:50 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12:30 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। यह फ्लाइट सप्ताह में सातों दिन उड़ान भरेगी। इसके साथ ही फ्लाइट क्रमांक 6 E 7105 जगदलपुर से दोपहर 12:50 बजे उड़ान भरेगी और हैदराबाद दोपहर 2:25 बजे पहुंचेगी।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
27/Apr/2024

CG - कांग्रेस नेता की हत्या : नक्सलियों ने की कांग्रेस नेता की हत्या, घर में घुस कर हथियारबंद नक्सलियों ने वारदात को दिया अंजाम, मचा हड़कंप,जाँच में जुटी पुलिस…..

27/Apr/2024

CG - अनुप्रभा फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की पहल : निर्धन कन्या विवाह में किया सहयोग...

27/Apr/2024

CG - अनुप्रभा फाउंडेशन की पहल : कूलर किया दान...

26/Apr/2024

उर्स कमेटी के संयोजक इरफान सिद्दीकी ने तकिया मजार में होने वाली तीन दिवसीय सालाना उर्स के संबंध में लिखा कलेक्टर को पत्र

26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी