CG - पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्‍सली मुठभेड़ को बताया फर्जी : सीएम साय बोले - अगर मुठभेड़ फर्जी है तो प्रमाणित करें, सबूत दें…गृहमंत्री ने कहा- साबित करो वरना…..

रायपुर। कांकेर में नक्सली मुठभेड़ को लेकर CM विष्णु देव साय ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। कांकेर के जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच में मुठभेड़ हुई, जिसमें 29 नक्सली मारे गए। छत्तीसगढ़ के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक सफलता है। इसके लिए जवानों को बधाई देता हूं। 

सीएम साय ने कहा, माओवादी लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य में थे। इस बार बड़ी वारदात की कोशिश में थे, जिसे जवानों ने नाकाम कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का लक्ष्य है बस्तर नक्सल मुक्त हो। नक्सलियों से वार्ता को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, बार-बार हमारे गृह मंत्री बोल चुके हैं, वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा कर सकते हैं। सीएम होने के नाते मैं भी कहना चाहता हूं कि शांति वार्ता के लिए हम तैयार हैं। उनके साथ भी न्याय किया जाएगा। 

कवर्धा में दिए पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, हर चीज में प्रश्न चिन्ह खड़ा करना ठीक बात नहीं है। सर्जिकल स्ट्राइक को काल्पनिक कहा, यह घटना तो उनके ही प्रदेश की है, कैसे उस पर सवाल उठा सकते हैं। यह घटना अगर फर्जी है तो प्रमाणित करें, सबूत दें। 

 

6sxrgo

वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया है। उन्‍होंने कहा, भूपेश बघेल कांकेर के एनकाउंटर को फर्जी बता रहे मैं चैलेंज करता हूं आप साबित करके दिखाइए और नहीं साबित कर सकते तो माफी मांगिए CRPF, BSF, DRG के जवानों से, बस्तर फाइटर्स से और नहीं तो जनता माफ नही करेगी आपको, हर विषय में राजनीति ठीक नहीं। 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
30/Apr/2024

CG - सड़क दुर्घटना होने से बचने के लिए यातायात पुलिस जगदलपुर के द्वारा एनएच हाईवे एवं अन्य मार्गो के किनारे  अवैध पार्किंग करने वाले भारी वाहनों पर व्हील लॉक लगाकर किया चालानी कार्यवाही...

30/Apr/2024

CG - मोटर साइकिल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बीयर परिवहन करते दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े...

30/Apr/2024

देश-विदेश के सभी जिम्मेदार विनाशकारी हथियारों को समुद्र में डाल दो जिससे लोगों को थोड़ी शांति मिल सके...

30/Apr/2024

CG - बस्तर के नेता केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने अब कोरबा में बहायेंगे पसीना, सरोज पांडेय के लिए करेंगे प्रचार...

30/Apr/2024

छोटे भाई बलराम मंडावी बस्तानार प्रखंड संयोजक बजरंग दल ग्रह ग्राम लालागुड़ा सादी में पहुँच कर वर वधू बधाई शुभकामनाएं दिए...