CG - पति बना हैवान : कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, सिर किया धड़ से अलग, फिर जो हुआ..... इस वजह से दिया वारदात को अंजाम.....

सरगुजा। जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम उरंगा के पतरापारा सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। बताया जाता है कि हाथी से बचने के लिए बनाए गए कैंप की छत पर महिला सो रही थी तभी पति ने हमला कर दिया। युवक की हरकत देखकर कैंप में सो रहे लोग भाग निकले। घटना की सूचना पर कमलेश्वरपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

बता दें कि ग्राम उरंगा के पतरापारा निवासी मृतिका धुनी बाई 34 वर्ष बीती रात अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ गांव के एक पक्के मकान की छत पर बनाए गए अस्थाई कैंप में सोने गई थी। हाथी के हमले से बचने के लिए कैंप में करीब 10 लोग सो रहे थे। तभी रात करीब 2 बजे धुनी बाई का पति श्रीराम 36 वर्ष कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और लोगों को धमकाने लगा।

बताया जाता है कि श्रीराम की एक वर्ष पहले मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। वह दो दिनों तक कुल्हाड़ी लेकर लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। तभी उसके हाथ में कुल्हाड़ी देखकर कैंप में सो रहे महिलाएं और बच्चे मौके से भाग निकले। धुनी बाई और उसकी बेटी ही कैंप में बचे थे।

खबरें और भी

 

6sxrgo

तभी श्रीराम ने धुनी बाई के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। घटना के पहले ही उसकी पांच वर्षीय बेटी रोते हुए नीचे उतर गई थी। श्रीराम छत पर कुल्हाड़ी लेकर खड़ा था और लोगों को मार डालने की धमकी दे रहा था। इसकी सूचना कमलेश्वरपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर एएसआई सहदेव राम वर्मन की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
6a67a52f-42ce-4ad5-81b6-79efdcd90ff6
8345f6a1-fc10-454a-a5a7-ed716fe2e695
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
18/Sep/2024

सांसद  महेश कश्यप ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का किया शुभारंभ और दिलाई स्वच्छता की शपथ...

18/Sep/2024

हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन...

18/Sep/2024

प्रपंच: सत्ता सुख की भूख का नया खेल। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का गेम प्लान जेल से जमानत मिलते ही शुरू हो गया।

18/Sep/2024

बिलासपुर में थाना प्रभारी की मनमानी लाइन अटैच कुछ थानों में फेरबदल भी आख़िर क्या हैं पूरा मामला जानें पढ़े पूरी ख़बर

18/Sep/2024

केंद्र शासित राज्य जम्मू कश्मीर में विधान सभा के लिए पहले चरण का वोटिंग आज 10 साल बाद हों रहा चुनाव सुरक्षा के कड़े इंतजाम पढ़े पूरी ख़बर