CM Jandarshan
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जनदर्शन कार्यक्रम में मिलने पहुँचे कुछ युवाओं ने पीएससी सहित शासकीय भर्तियों में आयु सीमा बढ़ाने की माँग की। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय साय ने उन्हें बताया कि उनकी सरकार ने पूर्व में कैबिनेट बैठक में पुलिस सहित शासकीय भर्तियों में युवाओं के निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पाँच वर्ष की छूट का निर्णय लिया है। अभ्यर्थियों को 31 दिसंबर 2028 तक आयु सीमा में पाँच वर्ष की छूट का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लोगों में भारी उत्साह दिखा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुने। दुर्ग जिले के ग्राम खम्हरिया निवासी नीलकंठ बिसाल को जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर तत्काल श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया। श्रवण यंत्र मिलने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को राम-राम कहकर धन्यवाद ज्ञापित किया।
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में दुर्घटना में पैर खोने वाले विवेक को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वॉकर भेंट किया। वॉकर पाकर विवेक अब चलने-फिरने लगे हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान भी लौट आई है। विवेक ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया और कहा कि मुख्यमंत्री ने वॉकर प्रदाय किया हैं, इससे अब मुझे चलने में और अपना काम करने में परेशानी नहीं होगी। रायपुर के भनपुरी स्थित बुनियाद नगर निवासी विवेक शर्मा एक दुर्घटना में एक पैर खो दिए। चलने-फिरने में असमर्थ विवेक को इस वजह से काम भी नहीं मिल पा रहा था। इससे उन्हें अपने परिवार के पालन-पोषण में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। आज वे जनदर्शन में मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांग रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल विवेक को वॉकर उपलब्ध कराया और जब विवेक मुख्यमंत्री निवास से बाहर निकले तो वॉकर के सहारे चलकर निकले। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया और कहा कि मुझे वॉकर के सहारे चलने में अब दिक्कतें नहीं होगी।