CG - गठबंधन को लेकर स्वयं गंभीर नहीं रहे कुंजाम अब ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ रहे - जावेद खान 

गठबंधन को लेकर स्वयं गंभीर नहीं रहे कुंजाम अब ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ रहे - जावेद खान 

इंडिया गठबंधन की सर्वसम्मति से बस्तर लोकसभा सीट आई कांग्रेस के खाते में तो क्यों उतारा कुंजाम ने अपना उम्मीदवार - जावेद खान 

गठबंधन धर्म का पालन करने में विफल रही सीपीआई अब मतदान के बाद कर रही अपनी ओर ध्यान आकर्षित - जावेद खान 

 

6sxrgo

जगदलपुर : युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पीसीसी बस्तर संभागीय प्रभारी प्रवक्ता जावेद खान ने मनीष कुंजाम के द्वारा एक अखबार को दिए गए उस बयान की आलोचना करते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया है जिसमें मनीष कुंजाम ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि "छत्तीसगढ़ में इंडिया गठबंधन को मजबूत करने गंभीर नहीं है कांग्रेस"।

                जावेद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि एक तरफ तो मनीष कुंजन स्वयं यह बात स्विकारते हुए कहते हैं कि कांग्रेस की टिकट घोषणा के बाद बस्तर के वरिष्ठ आदिवासी नेता कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा उनसे स्वयं मिलने उनके निवास पर आए थे एवं उन्हें चुनाव में सहयोग करने का न्योता भी दिया और दूसरी तरफ कहते हैं कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस इंडिया गठबंधन को लेकर गंभीर नहीं है,उनके इस दोहरे चरित्र वाले बयान से यह स्पष्ट हो जाता है की गठबंधन धर्म का पालन किसने किया और किसने गठबंधन की शर्तों के खिलाफ जाकर कार्य किया।

                        जावेद ने कहा असल में स्वयं मनीष कुंजाम ही नहीं चाहते थे कि उनके क्षेत्र से आने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी एवं आदिवासी नेता कवासी लखमा को कांग्रेस चुनावी मैदान में उतारे, मनीष कुंजाम को डर था की कवासी लखमा चुनाव लड़कर संसद बन जाएंगे तो क्षेत्र में मनीष कुंजन की शाख जो दिन-ब-दिन गिरती चली जा रही है वह और कमजोर हो जाएगी,मनीष कुंजाम स्वयं की राजनीति खतरे में पड़ते देख और क्षेत्र में कवासी लखमा का बढ़ता जनाधार देख खुद को इंडिया गठबंधन से दूर किया और अपनी पार्टी सीपीआई को भी भ्रमित करने का कार्य किया एवं मनीष कुंजाम ने ना तो इंडिया गठबंधन के धर्म का पालन किया ना ही कांग्रेस को चुनाव में किसी तरह का सहयोग दिया,बजाय इसके इंडिया गठबंधन की शर्तों को ठुकराते हुए बस्तर लोकसभा में अपना प्रत्याशी उतारकर कांग्रेस को एवं इंडिया गठबंधन को कमजोर करने का कार्य तथा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को कमजोर करने भरसक प्रयास किया,आज जब बस्तर लोकसभा में मतदान संपन्न हो गए हैं और बस्तर की जनता का आशीर्वाद कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन को मिलता दिख रहा है तब मनीष कुंजाम को गठबंधन की याद आ रही है एवं स्वयं का बचाव करने इस तरह की बयान बाजी वो कर रहे हैं।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
05/May/2024

Ayushman Bharat Card: 5 लाख के मुफ्त इलाज वाले आयुष्मान कार्ड को लेकर आई बड़ी खबर, 24 घंटे के अंदर होगा ये काम...

05/May/2024

PM Modi Visit CG : कल छत्तीसगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानिए दौरे की खास वजह.....

05/May/2024

Employees Bonus: कर्मचारियों के लिए Good News! EPFO दे रहा है इतने हजार तक का बोनस,जानें कैसे मिलेगा!

05/May/2024

धन धान्य सुख समृद्धि को लेकर मनाया गया कठोरी पूजा ।

05/May/2024

CG Elections Boycott : छत्तीसगढ़ में 10 गांव के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान, वजह जानकर हो जांएगे हैरान.....