CG Naxal ब्रेकिंग : 1 करोड़ की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, कई बड़ी वारदातों को दे चुकी है अंजाम, 4 राज्यों में थी वांटेड......

जगदलपुर। तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद के महबूब नगर से छत्तीसगढ़ की सबसे खूंखार महिला नक्सली कल्पना उर्फ सुजाता को गिरफ्तार किया है। कल्पना उर्फ सुजाता पर 1 करोड़ का इनाम था। तेलंगाना पुलिस ने एक करोड़ की इस इनामी महिला नक्सली को पकड़ा है। सुजाता छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा जिलों में काफी सक्रिय रही और 100 से ज्यादा जवानों के शहीद के लिए गुनाहगार रही।

सुजाता ने खुंखार नक्सली हिडमा को भी ट्रेनिंग दी है। साथ ही कई महिला नक्सली संगठन तैयार किए हैं। पुलिस ने बताया कि कल्पना उर्फ सुजाता पर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में इनाम था। उससे पूछताछ में नक्सलियों से बड़ा इनपुट मिल सकता है। हालांकि बस्तर पुलिस ने सुजाता की गिरफ्तारी को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है।

जानकारी के मुताबिक सुजाता को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वो इलाज कराने के लिए हैदराबाद आयी हुई थी। दक्षिण बस्तर डिवीजनल प्रभारी सहित कई पदों पर रही सुजाता फिलहाल तेलंगाना में रह रही ​ थी। 12वीं तक पढ़ी सुजाता अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, ओडिया, तेलुगु के साथ-साथ गोंडी, हल्बी बोली भी जानती है। सुजाता नक्सली नेता कोटेश्वर राव उर्फ ​​किशनजी की पत्नी है। वो किशनजी के साथ बंगाल से बस्तर आई थी।

 

6sxrgo

 


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
1dc65926-5d5f-4f90-895e-2cdbc51bf8a0
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
18/Oct/2024

CG - मोटर सायकल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बीयर का परिवहन करते दो आरोपी चढे पुलिस के हत्थे...

18/Oct/2024

24 छात्राओं को मिला निशुल्क सायकल ...सायकल मिलने पर छात्राएं हुई खुश...

18/Oct/2024

महापौर सिर्फ अपनी भ्रष्टाचार छुपाने व सम्मान न होने की बेतुकी बयानबाजी कर किया था भाजपा प्रवेश,सम्मान कितना मिल रहा बस्तर की जनता भलीभांति परिचित - शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य

18/Oct/2024

कार्तिक मास में कौनसे ९ विशेष काम करे, आइए जानते है डॉ सुमित्रा अग्रवाल से...

18/Oct/2024

CG - डॉ. किरणमयी नायक ने नवनियुक्त सदस्यों को दी बधाई, आयोग के सभी पांच सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण...