CG - प्रधान पाठक सस्पेंड : प्रधान पाठक पर गिरी गाज, इस वजह से किया निलंबित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जाने पूरा मामला......

जशपुर। बगीचा विकासखंड के शासकीय माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक कमला राम भगत शराब के नशे में स्कूल पहुंचे थे और एक शिक्षक के साथ मारपीट की थी, जिसका वीडियो भी सामने आया था। जिसके बाद शराबी प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है।

जशपुर कलेक्टर ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच कराई, जिसमें प्रधान पाठक के खिलाफ शिकायत सही पाई गई। जशपुर कलेक्टर ने निलंबन आदेश में उल्लेख किया है कि, जशपुर जिले में विकासखण्ड बगीचा में ब्लादरपाठ स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ प्रधान पाठक कमला राम भगत मद्यपान (शराब) का सेवन कर नशे में धुत्त होकर विद्यालयीन समय में विद्यालय में उपस्थित हुए और सहयोगी शिक्षक को विद्यालयीन छात्रों के समक्ष अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज एवं मारपीट की, जो प्रसारित विडियो अनुसार प्रथमदृष्ट्या सही पाया गया है।

कलेक्टर ने कहा कि प्रधान पाठक कमला राम भगत का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 और नियम 23 के सर्वथा विपरीत है, जो कदाचरण की श्रेणी में आता है। इसके परिणाम स्वरुप प्रधान पाठक कमला राम भगत सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में प्रधान पाठक कमला राम भगत का मुख्यालय जशपुर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

 

6sxrgo


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
1dc65926-5d5f-4f90-895e-2cdbc51bf8a0
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
18/Oct/2024

CG - मोटर सायकल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बीयर का परिवहन करते दो आरोपी चढे पुलिस के हत्थे...

18/Oct/2024

24 छात्राओं को मिला निशुल्क सायकल ...सायकल मिलने पर छात्राएं हुई खुश...

18/Oct/2024

महापौर सिर्फ अपनी भ्रष्टाचार छुपाने व सम्मान न होने की बेतुकी बयानबाजी कर किया था भाजपा प्रवेश,सम्मान कितना मिल रहा बस्तर की जनता भलीभांति परिचित - शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य

18/Oct/2024

कार्तिक मास में कौनसे ९ विशेष काम करे, आइए जानते है डॉ सुमित्रा अग्रवाल से...

18/Oct/2024

CG - डॉ. किरणमयी नायक ने नवनियुक्त सदस्यों को दी बधाई, आयोग के सभी पांच सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण...