CG Politics : प्रथम चरण के मतदान को लेकर वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने जारी किया बयान, छत्तीसगढ़ में 11 सीटों को लेकर किया ये दावा.....

रायपुर। भाजपा प्रदेश में शुक्रवार को वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने प्रेस कांफ्रेस ली। पत्रकारवार्ता में उन्होंने छत्तीसगढ़ में 11 में ग्यारह सीटें जीतने का दावा किया है। इसके साथ ही कहा कि बस्तर की जनता ने आज प्रथम चरण के चुनाव में बुलेट को नहीं बैलेट को चुना है। इसके अलावा पत्रकारवार्ता में वित्त मंत्री ने कहा कि कांग्रेस, सेना के जवानों का मनोबल गिरने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में 29 नक्सली एनकाउंटर में मारे गए। इस पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया ने सवाल खड़ा किए है और नक्सलियों को शहीद बताया है। ये हमारे जवानों का अपमान है। इसके लिए पूरी कांग्रेस पार्टी को माफी मांगनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने भी मारे जाने की बात को लेटर जारी कर स्वीकार किया है। कांग्रेस के लोग एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक का भी सबूत मांगते हैं। कांग्रेस के पास कोई विजन नहीं रह गया है। इसलिए जनता पूरे देश में कांग्रेस को नकार रही है। न कांग्रेस के पास नेतृत्व है, न नारी चेहरा है और न ही विजन हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में साय की सरकार ने लगातार जनहित का काम किया है। 60 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना से फायदा पहुंचाया और सशक्त बनाया है. धान खरीदी, बोनस देना किसान हित में फैसला लिया गया है। ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भांजा श्रीराम हैं। अयोध्या दर्शन के लिए हम योजना चला रहे हैं। जनता के लिए कई जनहितकारी योजना संचालित की जा रही है। 29 नक्सलियों को ढेर करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के सरपंच की हत्या की गई। हीडमा गांव में भी मतदान हुआ है। बस्तर जैसी जगह में बुलेट की जगह जनता ने बैलेट को चुना है। ये सभी पीएम मोदी के कारण संभव हुआ है। लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक होती हैं, उन्हीं के आशीर्वाद से तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे। इसलिए छत्तीसगढ़ की जनता-जनार्दन ग्यारह की 11 सीटों पर भाजपा की जीता रही है। 

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
02/May/2024

CG- जज प्रमोशन BREAKING : हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश...इतने सिविल जजों की हुई पदोन्नति, देखें आदेश.....

02/May/2024

राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य मे रामनामी समाज ने किया धन्यवाद सभा का आयोजन,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल।

02/May/2024

CG ब्रेकिंग : 47 अधिकारी- कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, यहां लापरवाही बरतने पर अपर कलेक्टर ने थमाया नोटिस, 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला.....

02/May/2024

अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री करने वाला चढा पंडरिया पुलिस के हत्थे।

02/May/2024

कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने वनांचल क्षेत्र के गांवो का किया निरीक्षण... मूलभूत सुविधाओं के लिए कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के दिये निर्देश...