CG - नक्सल एनकाउंटर पर गरमाई सियासत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर किया तीखा वार, बोले - नक्सलियों के खात्मे के लिए पहले कांग्रेस का खात्मा जरूरी, इसकी शुरुआत 19 अप्रैल को.......

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे। इस मामले को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो टूक लहजे में कहा है कि नक्सलियों को शहीद बताने वाले, 29 नक्सलियों के मुठभेड़ में मारे जाने को फर्जी एनकाउंटर बताने वाले और मुठभेड़ की जांच की मांग करने वाले कांग्रेसी अब यह साफ-साफ जान लें कि बस्तर की जनता विकास की समर्थक है। सीएम साय ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया कि नक्सलियों के खात्मे के लिए कांग्रेस का खात्मा जरूरी है और इसकी शुरुआत बस्तर की जनता कल 19 अप्रैल को करने जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया कि कांकेर मुठभेड़ को लेकर जिस तरह के बयान कांग्रेस नेताओं ने दिए हैं, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि नक्सलियों को पाल-पोसकर संरक्षण देने का काम कांग्रेस हमेशा करती रही है जो अब बस्तर की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के निर्दोष बेटों के खून से बस्तर की धरती को लाल किया है। 

सीएम साय ने कहा कि लोकसभा के इस चुनाव में कांग्रेस के सफाए के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने जा रही है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में बहुत जल्द छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद से मुक्त कराएगी।  सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि नक्सलियों के सबसे सुरक्षित किले में घुसकर एक साथ 29 नक्सलियों को मार गिराना ऐतिहासिक सफलता है। नक्सलियों पर की गई यह सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक है। 
 

 

6sxrgo



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
01/May/2024

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस जिले के 1 लाख मनरेगा मजदूरों ने कार्य की गुणवत्ता और 100 दिन का रोजगार प्राप्त करने की ली शपथ...कलेक्टर ने मजदूरों का बढ़ाया मनोबल, सीईओ जिला पंचायत ने दी बधाई....

01/May/2024

CG ब्रेकिंग : IIIT Raipur के कुलपति ने दिया इस्तीफा, भर्तियों को लेकर लगा था ये गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला…..

01/May/2024

CG Train Cancelled : बढ़ती गर्मी में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, ये 22 ट्रेनें कैंसिल, यात्रा करने से पहले जरूर देखें लिस्ट.....

01/May/2024

Salman Khan Firing Case : सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले आरोपी ने की आत्महत्या, पुलिस हिरासत में हुई मौत, ऐसे दिया वारदात को अंजाम.....

01/May/2024

CG - Mahtari Vandan Yojana : छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी, महतारी वंदन योजना की राशि हुई जारी, पहली तारीख को ही खाते में पहुंची राशि, आप भी फटाफट चेक करें अपना खाता....