CG रेपिस्ट SI गिरफ़्तार :  प्रेम जाल में फंसा कर 16 साल तक युवती का रेप ,और बना लिया था अश्लील VIDEO, दोस्त के घर पार्टी करते हुआ गिरफ्तार…..


बिलासपुर – 16 साल तक युवती का रेप करने वाला SI गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी उस युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देककर लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था, लेकिन अब दोस्त के घर पार्टी करते पकड़ लिया गया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।



रतनपुर निवासी अजयकांत तिवारी (35) के खिलाफ रतनपुर थाना में 28 अगस्त को युवती ने केस दर्ज कराया था। जिसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच रविवार को पुलिस को पता चला कि अजयकांत हाईटेक बस स्टैण्ड के पास हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दोस्त के घर पार्टी मना रहा। जिस पर पुलिस ने उसे मौके पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

6sxrgo

 

ये है पूरा मामला


दरअसल, ये पूरा कहानी 2004 में शुरू हुई थी। जब रतनपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती की साल 2004 में ही 12वीं की पढ़ाई करते समय अजयकांत तिवारी से दोस्ती हुई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अजयकांत तिवारी उसे प्रेम जाल में फंसाकर रतनपुर क्षेत्र में अपने दोस्त के घर ले गया था। वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और उसका चुपके से वीडियो बना लिया था।
इसके बाद से लगातार अजयकांत उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस बीच जुलाई 2020 में युवती की शादी रायपुर में हो गई। अजयकांत की भी शादी दूसरी जगह हो गई थी। इसके बावजूद भी वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ संबंध बनाता रहा और विरोध करने पर उसे जान से मार देने की धमकी दे रहा था। बार-बार की इस धमकी से परेशान होकर पीड़िता ने अजयकांत के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

 

 

एसपी ने कर दिया था लाइन अटैच
अजयकांत कुछ समय पहले राजनांदगांव के अंबागढ़ चौकी में पदस्थ था। युवती के घर हंगामा मचाने के बाद तत्कालीन राजनांदगांव SP ने अजयकांत को लाइन अटैच कर दिया था। वर्तमान में वह पुलिस लाइन में पदस्थ था।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

उर्स कमेटी के संयोजक इरफान सिद्दीकी ने तकिया मजार में होने वाली तीन दिवसीय सालाना उर्स के संबंध में लिखा कलेक्टर को पत्र

26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..