CG - छात्रा ने की आत्महत्या : एक और छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में मिली लाश, इस वजह से उठाया ये आत्मघाती कदम, परिवार में पसरा मातम.....

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद किसी के चेहरे खिल उठे तो कोई मायूस हो गया। वहीं ग्राम पुरुषोत्तमपुर की 10वीं की छात्रा 2 विषय में पूरक आ गई तो वह रोने लगी। इसी बीच शुक्रवार की सुबह उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान माता-पिता खेत गए थे, जबकि उसकी बड़ी बहन खाना बना रही थी। छात्रा गणित एवं विज्ञान में पूरक आई थी। इसी वजह से डिप्रेशन में उसने ऐसा घातक कदम उठा लिया।

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुरुषोत्तमपुर निवासी रेखा सिंह पिता मनोज सिंह ने इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। 7 मई को उसका रिजल्ट घोषित हुआ। इसमें रेखा सिंह का 600 नंबर में 316 नंबर मिले थे, लेकिन वह गणित एवं विज्ञान में विषय में सप्लीमेंट्री आ गई थी।
रिजल्ट देखने के बाद वह गहरे अवसाद में चल गई एवं रोने लगी। रेखा दो बहन एवं एक भाई में सबसे छोटी थी। आज सुबह जब बड़ी बहन खाना बना रही थी तो उसने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगा ली। घर के अन्य सदस्य खेत में गए थे। जब बड़ी बहन खाना बनाने के दौरान रेखा-रेखा की आवाज लगाई तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।

जब वह कमरे में पहुंची तो बहन को लटका देख उसके रोने का ठिकाना न रहा। फिर उसने परिजनों को यह बात बताई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पीएम पश्चात परिजन को सौंप दिया।

 

6sxrgo

पिता ने दी थी समझाइश

रेखा के पिता खेती किसानी करते हैं। जब उन्हें यह पता चला कि 2 विषय में पूरक आने से वह रो रही है तो उन्होंने उसे समझाश कि कोई बात नहीं। फिर से मेहनत करना और पास हो जाना। लेकिन रेखा के दिमाग में कुछ और चल रहा था। इसी बीच उसने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।

प्राचार्य बोले- जीवन बहुत महत्वपूर्ण

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के प्राचार्य ज्ञानेंद्र वाजपेयी ने कहा कि आज का दौर नंबरों का दौरा नहीं है, अपने ऊपर विश्वास बनाए रखें। अंदर की क्षमता को बढ़ाएं। ऐसे अनेक उदाहरण है जिन्होंने 10वीं व 12वीं की परीक्षा मेंं अच्छा अंक नहीं लाया, लेकिन आज उच्च शिखर पर हैं। जीवन बहुत महत्वपूर्ण है, इससे बढक़र कुछ नहीं है। यदि हम चाहें तो दृढ़ संकल्प से किसी भी ऊंचाई में पहुंच सकते हैं। इसके लिए रिजल्ट मायने नहीं रखता है।


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
24299b4d-0445-4138-9eb4-e0ca0a459cca
37ed1c36-deb4-4252-a4bf-7b1831b55a06
7009edd1-0e22-452f-991f-1fc6b498025f


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
07/Sep/2024

CG BREAKING: युक्तियुक्‍तकरण और B.ED शिक्षकों के मामले में CM साय से मिला ये आश्‍वासन, इन शिक्षकों को मिली बड़ी राहत....

07/Sep/2024

CG- दादी की बेरहमी से हत्या: अमरीका बाई हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पोते को आजीवन कारावास की सजा….

07/Sep/2024

CG - बीती रात SP ने की बड़ी रेड कार्रवाई: बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के साथ कुख्यात गांव में बोला धावा, ऑपरेशन शंखनाद से तस्करों में मचा हड़कंप, गांव छोड़कर फरार....

07/Sep/2024

CG - शिक्षक पर FIR : राजधानी में शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार, गुरूजी छात्राओं के साथ करते थे ये गंदी हरकत, FIR के बाद हिरासत में शिक्षक.....

07/Sep/2024

CG - थाना प्रभारी समेत 4 सस्पेंड BREAKING : आईजी ने लिया बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड, इस वजह से गिरी गाज, जानिए पूरा मामला…..