CG ट्रांसफर BIG ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश.... बड़े पैमाने पर अधिकारियों-कर्मचारियों को किया गया इधर से उधर.... कई CMO भी बदले गए.... जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी.... देखें लिस्ट.....

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश जारी किया है। कई अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। 

 

सुनील कुमार जैन सहायक अभियंता नगर पालिक निगम जगदलपुर को नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा में सहायक अभियंता के पद पर पदस्थ किया गया है। सुनील कुमार जैन के उक्त आदेश को निरस्त करते हुए पूर्व में जारी आदेश दिनांक 27.052021 के सरल कमांक 2 को यथावत रखा जाता है।

 

6sxrgo

 


भूपेन्द्र कुमार उपाध्याय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी की नगर पालिका परिषद गोबरानवापारा में पदस्थापना के दौरान 14 में वित्त आयोग अंतर्गत 34 कार्यों की त्रुटिपूर्ण निविदा आमंत्रित किये जाने की अनियमितता पर विभाग के आदेश दिनांक 21.01.2021 द्वारा निलंबित किया गया है।प्रकरण में विचारोपरान्त राज्य शासन एतदद्वारा भूपेन्द्र कुमार उपाध्याय मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निलंबन से बहाल करते हुए समान सेवा सामर्थ्य एवं निबंधनों पर आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से नगर पंचायत बिलाईगढ़ में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ करता है। भूपेन्द्र कुमार उपाध्याय के विरुद्ध जांच जारी रहेगी तथा निलंबन काल की अवधि का निराकरण जांच के निर्णय के पश्चात किया जाएगा।

 

श्याम पटेल, कार्यपालन अभियंता (या/प्र.). संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, नवा रायपुर अटल नगर को प्रभारी अधीक्षण अभियंता के पद पर पदस्थ करते हुए अपने कार्य के साथ-साथ प्रभारी अधीक्षण अभियंता, क्षेत्रीय कार्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, रायपुर का कार्य सौंपा जाता है।

 

एस.बी. शर्मा, कार्यपालन अभियंता, क्षेत्रीय कार्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास, जगदलपुर को प्रभारी अधीक्षण अभियंता, क्षेत्रीय कार्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास जगदलपुर पदस्थ किया जाता है।

 

विकास नारायण सिंह, मु.न.पा.अ. न.प. अर्जुन्दा से राजस्व अधिकारी न.पा.नि. रायपुर में पदस्थ किया गया था, उक्त पदस्थापना को निरस्त करते हुए यथावत नगर पंचायत अर्जुन्दा में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर पदस्थ करता है।

 

दुर्गेश गुप्ता, राजस्व निरीक्षक को न.पा.नि. दुर्ग से प्र.मु.न.पा.अ. न.पं. अर्जुन्दा में पदस्थ किया गया था. उक्त पदस्थापना को निरस्त करते हुए यथावत न.पा.नि. दुर्ग में राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ करता है।

 

गिरीश साहू, सहायक राजस्व निरीक्षक न.पं. अर्जुन्दा से न.पं. बोड़ला में पदस्थ किया गया था, उक्त पदस्थापना को निरस्त करते हुए न.पा.प. बालोद में पदस्थ करता है।

 

स्वप्निल मिश्रा, उप अभियंता न.पं. पेंड्रा से न.पं. डभरा में पदस्थ किया गया था, उक्त पदस्थापना को निरस्त करते हुए यथावत न.पं. पेंड्रा पदस्थ करता है।

 

नेमीचंद वर्मा, उप अभियंता न.पा.प. बलौदाबाजार से न.प. मंदिर हसौद में पदस्थ किया गया था, उक्त पदस्थापना में आंशिक संशोधन करते हुए न.पं. समोदा में पदस्थ किया जाता है।


देखें लिस्ट

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

उर्स कमेटी के संयोजक इरफान सिद्दीकी ने तकिया मजार में होने वाली तीन दिवसीय सालाना उर्स के संबंध में लिखा कलेक्टर को पत्र

26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..