छत्तीसगढ़ के किशोर पारेख ने पांगरचुल्ला चोटी में तिरंगा लहराकर रचा नया कीर्तिमान, 61 की उम्र में की -7 डिग्री में 15 हजार फीट ऊंची चोटी फतह, सीएम साय ने दी बधाई.....

जगदलपुर। शहर के 61 वर्षीय जानेमाने समाजसेवी किशोर पारेख ने उत्तराखंड की पांगचुरल्ला चोटी पर तिरंगा फहराया है। जिस उम्र में लोग रिटायरमेंट लेकर घर में बैठ जाते हैं उस उम्र में किशोर पारेख ने 15 हजार फीट ऊंची चोटी में पहुंचकर बस्तर और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। वहीं इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किशोर पारेख को बधाई दी है। 

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है, “लहरा दो सरकशी का परचम लहरा दो”। हमारे छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर के किशोर पारेख जी ने माइनस 7 डिग्री में 15 हजार फीट ऊंची उत्तराखंड की पांगरचुल्ला चोटी में तिरंगा लहराकर एक नया कीर्तिमान रचा है। उम्र को बाधा न मानकर किशोर जी के इस जज्बे से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है। उनको बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 

बता दें कि उत्तराखंड के चमोली जिले में बर्फ से ढका पांगचुरल्ला पहाड़ स्थित है। यहां तक पंहुचने के लिए किशोर पारेख और उनके टीम को 10 दिन लगे। 15 हजार फीट ऊंची चोटी पर चढ़ाई करने की शुरुवात 26 अप्रैल से की थी। 6 मई की सुबह लगभग 8 बजे किशोर पारेख 15 सदस्यों के दल के साथ चोटी पर पंहुचे। पांगचुरल्ला की चोटी पर -10 डिग्री तापमान का सामना करना पड़ा। 

 

6sxrgo

गौरतलब है की पांगचुरल्ला पहाड़ की चोटी में पहुंचने के इस अभियान में कुल 15 लोग शामिल हुए। इनमें से अधिकतर कर्नाटक के मैसूर और बैंगलोर से थी। जबकि छत्तीसगढ़ से किशोर पारेख शामिल हुए। किशोर पारेख पूर्व में बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष भी रह चुके है। 


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
24299b4d-0445-4138-9eb4-e0ca0a459cca
37ed1c36-deb4-4252-a4bf-7b1831b55a06
7009edd1-0e22-452f-991f-1fc6b498025f


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
07/Sep/2024

CG BREAKING: युक्तियुक्‍तकरण और B.ED शिक्षकों के मामले में CM साय से मिला ये आश्‍वासन, इन शिक्षकों को मिली बड़ी राहत....

07/Sep/2024

CG- दादी की बेरहमी से हत्या: अमरीका बाई हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पोते को आजीवन कारावास की सजा….

07/Sep/2024

CG - बीती रात SP ने की बड़ी रेड कार्रवाई: बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के साथ कुख्यात गांव में बोला धावा, ऑपरेशन शंखनाद से तस्करों में मचा हड़कंप, गांव छोड़कर फरार....

07/Sep/2024

CG - शिक्षक पर FIR : राजधानी में शिक्षा का मंदिर हुआ शर्मसार, गुरूजी छात्राओं के साथ करते थे ये गंदी हरकत, FIR के बाद हिरासत में शिक्षक.....

07/Sep/2024

CG - थाना प्रभारी समेत 4 सस्पेंड BREAKING : आईजी ने लिया बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी समेत 4 को तत्काल प्रभाव से किया सस्पेंड, इस वजह से गिरी गाज, जानिए पूरा मामला…..