महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर भाजपा स्वच्छता विभाग द्वारा की गई दलपत सागर परिसर की साफ सफाई

शहीद स्मारक जाकर गांधी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

 जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी स्वच्छता अभियान विभाग जिला बस्तर द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर रविवार को स्वच्छ भारत अभियान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से किए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत दलपत सागर परिसर के आस पास साफ सफाई की गई।

 

6sxrgo

    2 अक्टूबर 2014 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती पर देश में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी।केंद्रीय स्वच्छ भारत अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चश्मे को केंद्र सरकार ने स्वच्छता का लोगो माना।

        भाजपा कार्यकर्ताओं ने दलपत सागर से राम मंदिर तक स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं शहीद स्मारक जाकर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे नारों के साथ जयंती मनाई गई।

     जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडे ने कहा भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा व सामाजिक सरोकार से संबंधित विभिन्न अभियान चलाया जा रहा।

       स्वच्छता अभियान विभाग जिला संयोजक राजा यादव ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार हो सकता है जब गांव स्तर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाए। लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए।

       इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, जिला मंत्री बाबूल नाग,नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता,महामंत्री संग्राम सिंह राणा, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव,विक्रम सिंह यादव,योगेश ठाकुर, आनंद झा,अभिषेक तिवारी,अमर झा, रोशन झा,संजय चंद्राकर, प्रेम यादव,अजय पॉल, डॉ योगेंद्र पराशर,रवि यादव,राजू सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
27/Apr/2024

CG - अनुप्रभा फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की पहल : निर्धन कन्या विवाह में किया सहयोग...

27/Apr/2024

CG - अनुप्रभा फाउंडेशन की पहल : कूलर किया दान...

26/Apr/2024

उर्स कमेटी के संयोजक इरफान सिद्दीकी ने तकिया मजार में होने वाली तीन दिवसीय सालाना उर्स के संबंध में लिखा कलेक्टर को पत्र

26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM