CG बड़ी खबर: जंगल में ससुर से मिलने गया था युवक.... डेड बॉडी मिली.... ससुर लापता.... जांच में जुटी पुलिस.... हत्या की जताई जा रही आशंका.... फैली सनसनी.....

 
बिलासपुर। कोटा इलाके के कंचनपुर के जंगल में एक युवक की लाश मिली है। मामला कोटा इलाके के बेलगहना चौकी क्षेत्र का है। लाश के सिर पर चोट के निशान हैं। जिसके कारण युवक के हत्या की आशंका जताई जा रही है। इतना ही नहीं मृतक का ससुर भी लापता है। जिससे मृतक मिलने के लिए जंगल गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक का नाम अशोक धनुवार है। 

 

लापता ससुर खोरबहरा धनुवार भी गांव के ही पास के जंगल में कुटिया बनाकर रहता था। शनिवार को अशोक अपने ससुर से ही मिलने गया था, लेकिन फिर वापस नहीं लौट सका है। मृतक अपनी पत्नी के साथ ससुराल में ही रहता था। अशोक जब रात तक घर नहीं लौटा तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कि, इसके बाद जब परिजन जंगल की ओर गए तब रविवार सुबह अशोक की लाश मिली है। परिजनों ने अशोक की हत्या की ही आशंका जताई है।

 

6sxrgo

 

हत्या की आशंका इसलिए जताई है क्योंकि अशोक के सिर पर चोट के निशान हैं जो जंगली जानवरों के हमले के नहीं लग रहे। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। वहीं ससुर के बारे में पूछताछ में पता चला है कि वो भी जंगल में रहता था। लेकिन वो ज्यादातर अपने कुटिया में नहीं रह कर बाहर चले जाया करता था। फिलहाल उसका भी पता नहीं चल रहा है और पुलिस खोरबहरा की भी तलाश कर रही है।

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

उर्स कमेटी के संयोजक इरफान सिद्दीकी ने तकिया मजार में होने वाली तीन दिवसीय सालाना उर्स के संबंध में लिखा कलेक्टर को पत्र

26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..