डिप्टी मैनेजर गिरफ्तार : कृषि लोन के नाम पर किसानों से की थी लाखों की धोखाधड़ी , चेक पर साइन करा निकाल लेता था रकम….ग़बन का आरोपी डिप्टी मैनेजर गिरफ्तार …….

 

नया भारत : किसानों से कृषि लोन के नाम पर लगभग 50 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोपी एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर को उड़ीसा से सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ठगी करने के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

 

 

6sxrgo

सिटी ASP उमेश कश्यप ने बताया कि कृषि लोन के नाम पर एक्सिस बैंक सरकंडा ब्रांच के पूर्व डिप्टी मैनेजर प्रबोध कुमार दास और हीरालाल साहू ने मिलकर लगभग 50 लाख की धोखाधड़ी की थी। लोन के लिए अप्लाई करने वाले किसानों से दोनों आरोपी चेक पर साइन ले लिया करते थे। उसके बाद किसानों को लोन सैंक्शंन नहीं होने की बात कह दिया करते थे। लेकिन बाद में किसानों के साइन किए चेक से पैसे निकाल कर खुद हड़प कर जाते थे।

 

किसानों ने थाने में दर्ज कराई थी शिकायत
4 किसानों ने साल 2016 में सरकंडा थाने में अपने साथ हुए इस धोखाधड़ी को लेकर FIR दर्ज करवाई थी। बाद में 2 और किसानों ने अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी को लेकर थाने में शिकायत की थी। जिसके बाद 2019 में हीरालाल साहू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। 

 


लेकिन आरोपी प्रबोध कुमार दास घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 2016 से ही फरार चल रहा था। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी ने एक्सिस बैंक की नौकरी छोड़ उड़ीसा के इंडसइंड बैंक में नौकरी कर रहा था।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

उर्स कमेटी के संयोजक इरफान सिद्दीकी ने तकिया मजार में होने वाली तीन दिवसीय सालाना उर्स के संबंध में लिखा कलेक्टर को पत्र

26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..