Earthquake in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती,इस जिलें में महसूस किए गए भूकंप के झटके,घरों से बाहर निकले लोग…

Earthquake in Chhattisgarh 

नया भारत डेस्क 24 अप्रैल 2024। छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।  जगदलपुर में कुछ देर के लिए धरती कांप उठी। हालांकि भूकंप से कहीं भी जानमाल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक भूकंप का असर कुछ ही सेकेंड तक रहा। भूकंप की आहट से घबराकर लोग घरों से बाहर निकल गये। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता कितनी थी, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पायी है।

खबरें और भी

 

6sxrgo

जानकारी के मुताबिक जगदलपुर अड़ावल में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। अभी भी लोग घरों से बाहर हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक 8 बजकर 5 मिनट पर उन्होंने भूकंप के झटके महसूस किये। फिलहाल मौसम विभाग नई दिल्ली से रीडिंग मिलने का इंतजार कर रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बॉर्डर पर बसे संगरेली गांव में भी आज दोपहर 2 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जानकारी के मुताबिक जगदलपुर का पथरागुडा और लालबाग का इलाका भूकंप का केंद्र था।

 

मौसम विभाग के मौसम वैज्ञनिक एचपी चंद्रा ने बताया कि बुधवार की दोपहर हैदराबाद से 30 किमी दूर 1 बजकर 30 मिनट में तेलंगाना में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जबकि यह 2.6 की रफ्तार से आया हुआ था। अभी जगदलपुर में आये भूकंप के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। जब इसकी जांच की जाएगी तो पूरी जानकारी उपलब्ध की जाएगी।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

 


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
05/May/2024

Ayushman Bharat Card: 5 लाख के मुफ्त इलाज वाले आयुष्मान कार्ड को लेकर आई बड़ी खबर, 24 घंटे के अंदर होगा ये काम...

05/May/2024

PM Modi Visit CG : कल छत्तीसगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानिए दौरे की खास वजह.....

05/May/2024

Employees Bonus: कर्मचारियों के लिए Good News! EPFO दे रहा है इतने हजार तक का बोनस,जानें कैसे मिलेगा!

05/May/2024

धन धान्य सुख समृद्धि को लेकर मनाया गया कठोरी पूजा ।

05/May/2024

CG Elections Boycott : छत्तीसगढ़ में 10 गांव के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान, वजह जानकर हो जांएगे हैरान.....