Election 2024: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान,जानिए वोटिंग और रिजल्ट की तारीख...

Election Dates 2024: चुनाव आयोग (Election commission of India) ने झारखंड (Jharkhand Election) और महाराष्ट्र (Maharashtra Election) विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, "महाराष्ट्र में चुनाव एक चरण में संपन्न होगा. चुनाव 20 नवंबर को होगा. मतगणना 23 नवंबर को होगी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, "झारखंड में चुनाव दो चरण में संपन्न होगा. पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को और दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को होगा. मतगणना 23 नवंबर को होगी.
 

महाराष्ट्र में सिंगल फेज में 20 नवंबर को और झारखंड में 2 फेज में चुनाव होंगे। पहले फेज में 13 नवंबर को और दूसरे फेज में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। रिजल्ट 23 नवंबर को आएंगे।

48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव भी 2 फेज में होगा। 47 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर वोटिंग 13 नवंबर को की जाएगी। एक विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे भी 23 नवंबर को आएंगे।
 

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को, वहीं झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।

झारखंड में महागठबंधन यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेतृत्व वाली सरकार है। इसमें कांग्रेस, राजद और वाम दल शामिल हैं। भाजपा को झारखंड में सरकार बनाने के लिए संथाल परगना और कोल्हान प्रमंडल की 32 सीटों पर फोकस करना होगा।

वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने महाराष्ट्र चुनाव की घोषणा को लेकर कहा, "हम भी चुनाव का इंतज़ार कर रहे हैं. महा विकास अघाड़ी पूरी तरह तैयार है. महाराष्ट्र में होने वाले चुनावों में महा विकास अघाड़ी अच्छे वोटों से सत्ता में आएगी.

झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.29 करोड़ महिला और 1.31 करोड़ पुरुष मतदाता हैं. पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है. झारखंड में 29,562 पोलिंग स्टेशन होंगे.

महाराष्ट्र में कुल मतदाताओं की संख्या 9.63 करोड़ है, जिनमें से 4.97 करोड़ पुरुष और 4.66 करोड़ महिला मतदाता हैं. पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 20.93 लाख है. महाराष्ट्र में 1,00,186 मतदान केंद्र हैं, इस बार भी PWD और महिलाओं द्वारा संचालित बूथ बनाएं जाएंगे.

 

6sxrgo


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
1dc65926-5d5f-4f90-895e-2cdbc51bf8a0
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
15/Oct/2024

CG Politics : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यहां संभालेंगे चुनावी कमान.....

15/Oct/2024

CG - अनोखा मामला : दो मंजिला पक्के मकान को बिना तोड़े 60 फीट दूर किया जा रहा है शिफ्ट, एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में लगेंगे इतने लाख रुपए, नजारा देख लोग हुए हैरान, पढ़िए पूरी खबर.....

15/Oct/2024

CG - चैतन्य पैरामेडिकल कॉलेज जो छत्तीसगढ़ रायपुर महादेव घाट चौक में अपना सेंटर खोल कर चला रहे हैं, यह छत्तीसगढ़ में कोई यूनिवर्सिटी से कम नहीं है जिनके पास पैरामेडिकल कॉलेज का मानता नहीं है जो अवैध रूप से संचालित हो रहा है...

15/Oct/2024

CG - इस भाजपा विधायक के बेटे ने की युवक से मारपीट, लगे ये गंभीर आरोप, थाने में शिकायत, कार्रवाई नहीं होने पर आदिवासी समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी.....

15/Oct/2024

माता रानी के आशीर्वाद से माँ दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में छत्तीसगढ़ का ३६ घंटे अनवरत चलने वाला माता का भंडारा व जगराता का आयोजन...