Surajpur Double Murder: हेड कांस्टेबल की पत्नी-बेटी की हत्या के बाद फरार कुख्यात बदमाश कुलदीप साहू गिरफ्तार,पुलिस ने ऐसे दबोचा.....देखे वीडियो…

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाल ही में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी कुलदीप साहू को गिरफ्तार कर लिया है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, बलरामपुर एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने कुलदीप साहू को झारखंड और बलरामपुर के सीमावर्ती क्षेत्र गोदमाना से गिरफ्तार किया।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NAYABHARAT.LIVE (@nayabharat.live)




सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख और कुलदीप साहू के बीच विवाद से जुड़ा है। कुलदीप साहू पहले से कई मामलों में आरोपी था। जब हेड कॉन्स्टेबल तालिब शेख अपने सहयोगियों के साथ कुलदीप को पकड़ने पहुंचे, तो वह मौके से फरार हो गया। फरारी के बाद, उसने तालिब शेख के घर में घुसकर उसकी पत्नी और बेटी की निर्मम हत्या कर दी। तलवार से हमला करने के बाद, दोनों शवों को अर्धनग्न अवस्था में ले जाकर दूर फेंक दिया।

इस भयावह घटना के बाद, सूरजपुर शहर में हंगामा मच गया। गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर और दुकान को आग के हवाले कर दिया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

बलरामपुर पुलिस ने एसपी के नेतृत्व में कुलदीप साहू को सीमावर्ती क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसे कड़ी सुरक्षा के बीच सूरजपुर लाया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

शहर में स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण बनी हुई है, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण हालात काबू में हैं। कुलदीप साहू के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, और पुलिस उसकी हरकतों पर नजर बनाए हुए है।

 

6sxrgo

 


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
1dc65926-5d5f-4f90-895e-2cdbc51bf8a0
a8eb6cdd-af08-4e49-a9d9-5703b9bda295
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
16/Oct/2024

CG कैबिनेट ब्रेकिंग: CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं बड़े फैसले, देखे वीडियो…

16/Oct/2024

CG - ग्राम हरवेल में दशहरा मेला के साथ साथ रामलीला का हुआ आयोजन...

16/Oct/2024

CG High Court ब्रेकिंग : SI भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर, हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को दिए ये निर्देश.....

16/Oct/2024

जम्मू कश्मीर को मिला नया सीएम शपथ ग्रहण में शामिल हुए इंडिया गठबंधन के ये नेता पढ़े पूरी ख़बर

16/Oct/2024

CG - हैरान कर देने वाली तस्वीर : मां को गोद में लेकर कलेक्टोरेट पहुंचा बेटा, लगाई ये गुहार, बोला- साहब…....