सास और दामाद बने पति-पत्नी: सास को आधी उम्र के दामाद से हुआ इश्क.... 52 साल की सास और 25 साल के दामाद ने भागकर रचाई शादी.... जमकर हुआ हंगामा.....

डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सास-दामाद की लव स्टोरी चर्चा का विषय बनी हुई है। मुजफ्फरनगर के भौराकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है। यहां पर एक 52 वर्षीय सास ने अपने 25 वर्षीय दामाद से प्रेम विवाह रचा लिया है। पति और पुत्री के आपत्ति जताने पर घर में जमकर हंगामा हुआ।

 

घर पहुंचकर दोनों ने महिला के पति व उसकी पुत्री पर हमला कर दिया। पुलिस के सामने भी दोनों ने चेतावनी दी कि यदि उन्हेंं अलग करने का प्रयास किया गया तो स्वजन को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। हंगामा होने पर पुलिस दोनों को थाने ले आई। थाने में भी वह एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। 

 

6sxrgo

 

महिला ने अपने दामाद को ही अपना पति बताया व कोर्ट मैरिज करने का दावा किया। पुलिस ने हंगामा होते देख विवाहिता व उसके दामाद का शांति भंग की आशंका के चलते चालान कर जेल भेज दिया। भौरा कलां थानाध्यक्ष जीतेंद्र तेवतिया ने बताया कि गांव मुंडभर निवासी बबली 10 माह पूर्व अपने दामाद प्रमोद के साथ फरार हो गई थी। 

 

बताया जाता है कि प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों कहीं बाहर जाकर रहने लगे थे। 10 माह बाद दोनों घर पहुंचे व बताया कि हमने कोर्ट मैरिज कर ली है। अब हमें कोई अलग नहीं कर सकता। विवाहिता के पति व उसकी पुत्री ने आपत्ति जताई तो दोनों ने घर में हंगामा खड़ा कर दिया कि अब वे एक साथ ही पति-पत्नी के रूप में रहेंगे। 

 

दामाद के ससुर व सास की बेटी ने रिश्ते को लेकर आपत्ति जताई है। कलेश बढ़ने पर पुलिस को सूचना मिली तो शांतिभंग में चालान कर दिया गया। मामला भौराकलां थाना क्षेत्र का है जहां महिला की उम्र 50 प्लस जबकि दामाद की उम्र 26 साल की बताई जा रही है। आज से दस महीने पहले दोनों सास-दामाद घर से फरार हुए थे।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

उर्स कमेटी के संयोजक इरफान सिद्दीकी ने तकिया मजार में होने वाली तीन दिवसीय सालाना उर्स के संबंध में लिखा कलेक्टर को पत्र

26/Apr/2024

आपके फोन में क्या है End to End Encryption? जिसके लिए Whatsapp ने दे दी भारत छोड़ने की धमकी

26/Apr/2024

CG BREAKING NEWS : 10वीं-12वीं के रिजल्ट के पहले होगी PTM

26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..