सुर्खियों में ये लड़की: फर्राटेदार हिंदी.... गोलगप्पे और दही भल्ले की शौकीन.... जमकर उठाती लुत्फ.... कुछ ऐसा है इस जापानी लड़की का भारत प्रेम.... ऐसे सीखी हिंदी......

डेस्क। इन दिनों जापान के टोक्यो में हो रहे ओलंपिक गेम्स के साथ जापानी लड़की मायो भी सुर्खियों में हैं। मायो एक जापानी लड़की है, लेकिन मायो को भारत और हिंदी भाषा से बेहद लगाव है। वह फर्राटेदार हिंदी बोलती हैं। भारत के कल्चर, खान-पान, त्योहार आदि के बारे में बहुत कुछ जानती हैं। मायो ने अपना एक यूट्यूब चैनल भी बनाया है। इस चैनल का नाम मायो जापान है। भारत और हिंदी के बारे में उन्होंने कहा- मेरे पिता को भी भारत बेहद पसंद था। 

 

 

 

6sxrgo

उन्होंने ही मुझे भारत घूमने, समझने और हिंदी सीखने के लिए प्रेरित किया। भारतीय खाने के बारे में बात करते हुए मायो कहती हैं कि उन्हें गोलगप्पे और दही भल्ले बेहद पसंद है। वो इसका जमकर लुत्फ उठाती हैं। जापान में रहने वाली मायो कहती हैं कि जवानी में मेरे पिता भारत आते-जाते रहते थे। वह हिमालय भी जाते थे। उन्होंने ही मुझसे कहा कि भारत के लिए हिंदी सीखो। इसके बाद मैंने धीरे-धीरे हिंदी बोलना और समझना सीख लिया। 

 

 

मायो ने ओसाका यूनिवर्सिटी में चार साल हिंदी सीखी। भारत में रहकर भी मायो ने हिंदी सीखा है। कल्चर के बारे में मायो कहती हैं कि टोक्यो में लोग चुपचाप रहते हैं, लेकिन भारत में तो अनजान लोगों के साथ भी बात होने लगती है। जापान में लोग ज्यादा बातचीत नहीं करते लेकिन भारत में लोगों से बात करना अच्छा लगता है। भारत में ट्रेन, बाजार कहीं भी अनजान लोगों से बात शुरू हो जाती है। मायो का कहना है कि दोनों देशों का कल्चर काफी एक जैसा है। 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

CG - मोदी की गारंटी को बस्तर के नेताओं ने घर-घर पहुंचाकर भोजराज नाग के लिए मांगा समर्थन...

25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....