FIFA World Cup Qualifier: मेसी ने बोलीविया के खिलाफ हैट्रिक लगाकर रचा इतिहास, पेले के गोल रिकॉर्ड को तोड़ा…..

 

नईदिल्ली 10 सितम्बर 2021I  अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने बोलिविया के खिलाफ खेले गए फीफा विश्व कप क्वालीफायर मैच में इतिहास रच दिया। इस दौरान उन्होंने हैट्रिक लगाते हुए ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले को गोल करने के मामले में पीछे छोड़ दिया। अब मेसी दक्षिण अमेरिका की तरफ से अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे अधिक गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए हैं।

 

 

6sxrgo

 

मेसी ने ऐसे पूरी की हैट्रिक

 

 

 

शुक्रवार को बोलीविया के खिलाफ खेले गए क्वालीफायर मैच में मेसी ने 14वें मिनट में  कर्लिंग स्ट्राइक के साथ पहला गोल किया। इस गोल के जरिेए मेसी ने पेले के सर्वाधिक 77 गोलों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इसके बाद उन्होंने 64वें मिनट में गोल दागकर दिग्गज पेले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वहीं 87वें मिनट में मेसी ने तीसरा गोल करते हुए अपनी हैट्रिक पूरी की। ब्यूनस आयर्स में खेले गए इस मैच में अर्जेंटीना ने बोलीविया को 3-0 से शिकस्त दी।

 

 

 

अब मेसी अंतराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में छठे नंबर पर हैं।सबसे ज्यादा गोल करे वाले मेसी छठे खिलाड़ी34 वर्षीय अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के नाम अंतराष्ट्रीय मैचों में 79 गोल दर्ज हैं जबकि उन्होंने 153 मैच खेले हैं। वहीं, उनके प्रतिद्वंदी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए 180 मैचों में 111 गोल करके उनसे काफी आगे हैं। उनके अलावा अली देई 109, मोख्तार डहारी 89, फेरेंक पुस्कास 84, गॉडफ्रे चितलु ने 79 गोल किए हैं।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

CG - 3 कर्मचारी सस्पेंड : 3 कर्मचारियों पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने किया निलंबित, आदेश जारी.....

26/Apr/2024

CG - बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश : पलक झपकते ही मोटरसाइकिल करते थे पार, 5 आरोपी गिरफ्तार, 22 मोटरसाइकिल जब्त, जानिए कैसे वारदात को देते थे अंजाम…..

26/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव हुए संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, शाम 5 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग, देखिए विधानसभा वार आंकड़े.....

26/Apr/2024

KBC फैंस के लिए खुशखबरी: सीजन 16 के साथ लौट रहे अमिताभ बच्चन,आपके पास भी है करोड़ों कमाने का मौका…KBC का रजिस्ट्रेशन शुरू…जाने कैसे मिलेगा हॉट सीट पर पहुंचने का मौका…..

26/Apr/2024

CG - सीएम विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना को लेकर कही ये बड़ी बात, बोले - मई के इस तारीख को महिलाओं के खाते में आ जाएगी योजना की अगली किश्त.....