CG MLA और EX MLA पर FIR : इस मामले में विधायक और पूर्व विधायक पर FIR दर्ज, सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर भी पुलिस ने दर्ज किया मामला, पढ़ें क्या है FIR की वजह जाने पूरा मामला…..

 

डेस्क : बलौदाबाजार जिले में वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है । दरअसल बलौदाबाजार में 11 सितंबर को दो अलग-अलग जगहों पर चक्काजाम किया गया था,जिसमे बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा ने थाना सिटी कोतवाली के बाहर चक्का जाम कर नारेबाजी की थी तो वही भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक सनम जांगड़े ने यातायात थाना के बाहर चक्का जाम किया था। दोनो मामलो में करीब 100 से ज्यादा लोगो के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

 

 

6sxrgo

 

 

जानकारी अनुसार 11 सितम्बर को बलौदाबाजार जिलामुख्यालय में यातायात प्रभारी प्रमोद सिंह पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े ने कार्यकर्ताओं के साथ यातायात थाना के बाहर चक्काजाम कर हटाने की मांग की गई थी। इसके अलावा बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा और समर्थकों ने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी महेश ध्रुव को तत्काल निलंबित कर हटाने की मांग को लेकर चक्का जाम किया गया है। दोनो मामलो में बलौदाबाजार मुख्य मार्ग घंटो तक जाम भी हुआ था। जिसके बाद से ही पुलिस प्रशासन द्वारा दोनों मामलों के FIR कर कार्यवाही की बात कही जा रही है।

 

 

 

बलौदाबाजार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल ने बताया कि 11 सितंबर को बिना अनुमति के यातायात थाना और सिटी कोतवाली थाना के सामने चक्काजाम किया गया था जिससे घंटो तक आमजनता के लिए मुख्य मार्ग बाधित हुआ था जिसके लिए अनेको प्रकार के कठिनाइयों का सामना नगरवासियों को करना पड़ा था। जिसके लिए यातायात थाना के सामने चक्का जाम करने वाले पूर्व विधायक समन जांगड़े समेत 28 नामजद और अन्य लोगो के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा सिटी कोतवाली थाना के बाहर चक्काजाम और कोतवाली प्रभारी से अभद्रता से बात करने के चलते विधायक प्रमोद शर्मा समेत 25 नामजद और 40 अन्य लोगो खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि चक्काजाम करने वाले लोगो को सीसीटीवी फुटेज के पहचान कर कार्यवाही की जा रही है।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

CG - वोटिंग के बीच मचा बावल : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के साथ हुई धक्का-मुक्की, वीडियो जारी कर कही ये बड़ी बात.....

26/Apr/2024

CG - 3 की मौत : तेज रफ्तार का कहर, दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान, शादी समारोह से लौट रहे थे वापस, ऐसे हुए हादसे के शिकार.....

26/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों में वोटिंग परसेंटेज का आंकड़ा हुआ जारी, देखिए कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान......

26/Apr/2024

CG - जवान की मौत : मतदान के दौरान चली गोली, चुनाव ड्यूटी में लगे जवान की हुई मौत, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी.....

26/Apr/2024

आज मस्तूरी के चिल्हाटी में गरजेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर प्रत्याशी तोखन साहू के लिए मांगेंगे वोट ये नेता भी रहेंगे मौजूद पढ़े पूरी खबर