पूर्व CM ने 86 साल की उम्र में 10वीं की परीक्षा की पास…..अंग्रेजी में मिले सबसे ज्यादा नंबर…..जानिए अंग्रेजी सब्जेक्ट में मिले कितने नंबर……

 

हिसार. हरियाणा की राजनीति के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने 86 साल की उम्र में 10वीं की अंग्रेजी की परीक्षा पास कर ली है। उन्होंने अंग्रेजी विषय में 88 अंक प्राप्त किए हैं। इस विषय में पास न होने के कारण ही उनका 12वीं का रिजल्ट स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रोक लिया है। सोमवार को अब उनका 12वीं का रिजल्ट भी जारी हो जाएगा। 

 

 

6sxrgo

 

 

 

दो घंटे कुर्सी पर बैठकर दिया था पेपर

 

 

 

दरअसल, पिछले महीने 18 अगस्त को ओम प्रकाश चौटाला ने 86 साल की उम्र में 10वीं की परीक्षा दी थी। जहां वह एक स्टूडेंट की तरह परीक्षार्थी बनकर स्कूल में बैठकर इंग्लिश का पेपर देने के लिए पहुंचे हुए थे। इस तरह चौटाला ने सिरसा के आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र में दो घंटे कुर्सी पर बैठकर यह पेपर दिया। 

 

 

 

 

 

चौटाला की राइटर बनी 9वीं की छात्रा

 

 

 

दसंवी के इस एक्जाम में चौटाला ने पेपर देने के लिए एक राइटर की मांग भी रखी थी, जिसे मंजरी दी गई। बोर्ड के नियमों के मुताबिक नौंवी क्लास की एक छात्रा ने पूर्व सीएम का राइटर बनकर इंगलिश का पेपर दिया था। साथ ही पास में चौटाला भी बैठे हुए थे।

 

 

 

 

 

 

तिहाड़ जेल में रहकर की थी पढ़ाई

 

 

 

 

बता दें कि हरियाणा के चर्चित जेबीटी भर्ती घोटाले में चौटाला ने 2013 से 2 जुलाई 2021 तक सजा भुगतने के दौरान तिहाड़ में पढ़ाई की। इसके साथ उन्होंने 10वीं पास की थी। लेकिन वह अंग्रेजी का पेपर नहीं दे पाए थे। इस साल उन्होंने हरियाणा ओपन बोर्ड से 12वीं की परीक्षा भी दी थी, लेकिन 10वीं में अंग्रेजी का पेपर रुक जाने के कारण उनका रिजल्ट रोक दिया गया था।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

CG - मोदी की गारंटी को बस्तर के नेताओं ने घर-घर पहुंचाकर भोजराज नाग के लिए मांगा समर्थन...

25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....