पूर्व मुख्यमंत्री की हालत बेहद नाजुक :- वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए पूर्व CM,सांस लेने में तकलीफ, अगले कुछ दिन बेहद अहम…CM ने ली स्वास्थ्य की जानकारी……..

 

लखनऊ, संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की स्थिति नाजुक बनी हुई है और शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

 

 

6sxrgo

एसजीपीजीआई द्वारा शुक्रवार दोपहर जारी एक बयान के मुताबिक कल्‍याण सिंह की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है और उनको जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। कल्‍याण सिंह क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी एवं कार्डियोलॉजी विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में हैं। संस्थान के निदेशक प्रो. आर के धीमान उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी पहलुओं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

 

बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और संस्थान के चिकित्सकों से विचार विमर्श किया।

 

गौरतलब है कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह को गत चार जुलाई को संक्रमण की वजह से एसजीपीजीआई के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में किया जा रहा था।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

CG - मोदी की गारंटी को बस्तर के नेताओं ने घर-घर पहुंचाकर भोजराज नाग के लिए मांगा समर्थन...

25/Apr/2024

राजनादगांव लोकसभा : कांग्रेस पार्टी का पैसा जप्‍त ! बांटने लाये थे रकम, दुर्ग निवासी से पुलिस कर रही पूछताछ.....

25/Apr/2024

CG-छुट्टी ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित,जानिए कल कहां-कहां रहेगी छुट्टी...

25/Apr/2024

CG - थाना प्रभारी-ASI सस्पेंड : दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई…थाना प्रभारी और ASI को किया गया सस्पेंड...ये है गंभीर आरोप….

25/Apr/2024

CG - Mahadev App : चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर और सुनील दम्मानी की EOW को मिली रिमांड, पूछताछ में खुल सकते हैं कई बड़े राज.....