CG स्कूल ब्रेकिंग :- छत्तीसगढ़ में स्कूली छात्रों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें घर पहुंचाकर दी जाएंगी….शासकीय और प्राइवेट स्कूल द्वारा पाठ्य पुस्तक वितरण की पूरी योजना तैयार करेंगे…..

 

    रायपुर, 14 जून 2021/ प्रदेश में नवीन शिक्षा सत्र 16 जून 2021 से प्रारंभ हो रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव को दृष्टिगत रखते हुए स्कूल भौतिक रूप से बंद है और विद्यार्थियों की ऑनलाईन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्ष विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जाता है। इस वर्ष यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उनके घरों तक पहुंचाकर दी जाए, जिससे उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई न हो। सभी पात्र विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण जुलाई माह के अंत तक पूरा करने कहा गया है। 

    इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरण व्यवस्था के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया है कि पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा 9वीं और 10वीं की पाठ्य पुस्तकें संबंधित स्कूल तक और कक्षा पहली से 8वीं तक की पुस्तकें संकुलों तक वहां की दर्ज संख्या के अनुसार पहुंचाई जाए। पावती लेकर ही स्कूलों और संकुलों को पुस्तकें प्रदाय की जाए। कक्षा पहली से 8वीं की पाठ्य पुस्तकें संकुल प्रभारियों द्वारा संबंधित स्कूलों को उनकी दर्ज संख्या के आधार पर स्कूल के हेड मास्टर से पावती लेकर प्रदाय की जाए। निजी स्कूलों को दी जानी वाली पुस्तकों की पावती भी पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा संबंधित स्कूलों से अनिवार्य रूप से प्राप्त की जाए। 

खबरें और भी

 

6sxrgo

     स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यह भी निर्देशित किया गया है कि शासकीय और निजी दोनों प्रकार के स्कूलों द्वारा स्कूल में दर्ज विद्यार्थियों को उनके घरों पर ही पाठ्य पुस्तकें वितरित करने की पूरी योजना तैयार की जाए। स्कूल में पाठ्य पुस्तकें प्राप्त न होने के 15 दिन के भीतर सभी पात्र विद्यार्थियों के घर पहुंचाकर पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जाए। पाठ्य पुस्तकों के वितरण की सूचना संबंधित ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय को लिखित रूप में दी जाए, जिससे यदि संबंधित पंच, सरपंच, वार्ड पार्षद विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक वितरण के समय उपस्थित रहना चाहे तो उपस्थित रह सके। पात्र विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें प्रदाय करने के समय उनके पालकों से एक रजिस्टर में पावती अनिवार्य रूप से ली जाए। यह रजिस्टर संबंधित स्कूल में सुरक्षित रखा जाए तथा शाला प्रबंधन समिति एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निरीक्षण के समय प्रस्तुत किया जाए।



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के चुनाव हुए संपन्न, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, शाम 5 बजे तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग, देखिए विधानसभा वार आंकड़े.....

26/Apr/2024

KBC फैंस के लिए खुशखबरी: सीजन 16 के साथ लौट रहे अमिताभ बच्चन,आपके पास भी है करोड़ों कमाने का मौका…KBC का रजिस्ट्रेशन शुरू…जाने कैसे मिलेगा हॉट सीट पर पहुंचने का मौका…..

26/Apr/2024

CG - सीएम विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना को लेकर कही ये बड़ी बात, बोले - मई के इस तारीख को महिलाओं के खाते में आ जाएगी योजना की अगली किश्त.....

27/Apr/2024

आज का राशिफल: शनिवार को इस राशि के लोगों को होगा फायदा ही फायदा...जानें किसकी चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा दिन...

26/Apr/2024

CG - अंबुजा अडानी सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा, माइंस में सिलेंडर भरने के दौरान हुआ ब्लास्ट, 6 झुलसे, सभी को अस्पताल में कराया भर्ती......