पुराने संसद भवन ने भारत की नींव को मजबूत किया और उसे इस मुकाम तक पहुंचाया और नया संसद भवन भारत को एक नया आधुनिक विकासशील भारत बनाएगा।

NBL, 19/09/2023, Lokeshwer Prasad Verma Raipur CG: The old Parliament House strengthened the foundation of India and brought it to this point and the new Parliament House will make India a new modern developing India. पढ़े विस्तार से... 

सरल भाषा में हम कह सकते हैं कि हमारे पुराने घर हमारे पूर्वजों के सुख-दुख और उनकी स्थिति को दर्शाते हैं, उन पूर्वजों द्वारा बनाई गई संपत्ति को हम आज भी अपना गौरव मानते हैं, लेकिन हर युग में एक सवाल उठता है कि आपने क्या बनाया है अपनी ताकत से? हमें अपनी ही मेहनत के कारण काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। वास्तव में हम अपनी शक्ति से कुछ भी सृजन नहीं कर पाये हैं। आज हम जिसे भी अपना गौरव मानते हैं वह सब हमारे पूर्वजों द्वारा बनाई गई संपत्ति है। जो लोग अपने धन का उपयोग अपने गौरव के लिए कर रहे हैं, जब हम अपने पूर्वजों के गौरव को अपनी ताकत से आगे बढ़ाते हैं, तो उसे विकास कहा जाता है। जब हम किसी पुराने घर के स्थान पर नया आधुनिक घर बनाते हैं तो हम समाज को अपना परिचय देते हैं। हमें वास्तव में गर्व महसूस होता है कि हमने अपने दम पर कुछ अच्छा किया और हमने अपने बल पर विकास किया।इसी प्रकार हमारी संसदीय कार्य प्रणाली भारत के लोकतंत्र की रीढ़ है जो पूरे देश को संचालित करती है। आप आज तक जो कुछ भी देख रहे हैं वह हमारे पूर्वजों की देन है जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया और कड़ी मेहनत करके अपने देश परिवार को अपने उच्च विचारों से संपूर्ण भारत का नव निर्माण किया। इसमें कोई शक नहीं देश की लोकतंत्र मजबूत हुआ है. हालाँकि उनके कार्यकाल के दौरान देश के लोकतंत्र को कुछ अच्छे और कुछ बुरे दौर का सामना करना पड़ा, फिर भी उन्होंने देश के लोकतंत्र को एक नई दिशा दी और देश की स्थिति में बदलाव भी लाया और पिछली सरकार ने जो कुछ भी किया उसके अपने अनुसार किया। अपनी बौद्धिक क्षमता के अनुसार किया जो भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने का प्रयास किया गया. भारत की नींव आज जो मजबूत हुई है वह हमारे पूर्वजों की देन है।

पूर्वजों के बलिदान व उनके कड़ी मेहनत को आजकी भारत सरकार पीएम नरेंद्र मोदी ने करीब से जाना है कि हमारे पूर्वजों ने कौन सा भारत का निर्माण करना चाहता था और देश के लोकतन्त्र को कैसा सुखी जीवन दे सके उस पर हमारे पूर्वजों ने क्या बल देते थे और कैसा मजबूत भारत चाहते थे वही उनके सपनों को साकार करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी अथक प्रयास कर रहे हैं, उनके कार्य क्षमता पर भारत के लोकतन्त्र को कोई भी संदेह नहीं होना चाहिए राजनीति करने वाले अपनी राजनीतिक स्तरों को चमकाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के उपर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन यह उनके द्वारा लगाए गए सारे आरोप गलत पाए जा रहे है जो पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के दूरदृष्टि देश हित कार्य योजनाओ को विफल नही कर सके और ऐसा ही पूर्व पीएम इंदिरा गाँधी जी को विफल नही कर पाते थे भले ही उनके विरोध पुरजोर तरीके से करता था विपक्षी दलों के नेताओं के द्वारा लेकिन उनके देश हित नीति को विपक्षी दलों के नेताओं के द्वारा रोक नही पाते थे, उनके द्वारा किया गया देश हित कार्य उनकी सराहनीय है। 

 

6sxrgo

जो खुद से कांग्रेस उस जन हित कार्य को आगे नही बढ़ा पाए पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर पूर्व पीएम राजीव गाँधी के जन हित कार्यो को कांग्रेस आज तक सीखने का प्रयास ही नही किया जो उनके पूर्वजों ने किया देश हित कार्य उनके प्रयासों से ही देश मजबूत हुआ था, लेकिन पूर्व की सरकारों की कुछ गलतियों को सुधार कर रहे हैं वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा जबकि आज वही कांग्रेस अपने पूर्वजों की गलतियों को लेकर राजनीति कर रहे है, जबकि वह गलतियाँ पूर्व की सरकारों ने नही किया था जानबुझकर बल्कि समय के अनुसार उनका विवशता था यह सब गलतियाँ करना पाकिस्तान को अलग मुस्लिम देश बनाना और कश्मीर में आर्टिकल 370 लागू करना, भारत चीन बार्डर को कंट्रोल नही करना भारत के भूमि को बंजर समझ कर छोड़ देना जिसको लेकर विपक्षी दलों के नेताओं के द्वारा आज राजनीति की जाती हैं। 

पीएम नरेंद्र मोदी सरकार को लेकर जबकि यह गलती कांग्रेस की शासन काल में हुआ था जबकि इनके इतिहास बन चुके है और देश के लोकतन्त्र पढ़ भी रहे हैं और समझ भी रहे हैं यह सब गलतियाँ किस सरकार ने की है करके फिर भी विपक्षी दलों के नेताओं के द्वारा देश के लोकतन्त्र को गुमराह करने में लगा हुआ है।

अंग्रेजो के गुलामी से भारत देश को आजादी मिली और और भारत में जब से संसदीय कार्य प्रणाली का गठन हुआ तब से भारत में धीरे धीरे सुधार होते गया भारत का स्वरूप बदलते गए और भारत में जीतने भी प्रधानमंत्री बने वह भारत के नीव को मजबूत करते हुए भारत को आगे बढ़ाते गए लेकिन कांग्रेस की कुछ अंतिम चरण के शासन काल में भ्रष्टाचार हुए और बहुत ज्यादा हुए जो उनके पूर्वजों ने कभी भी नही सोचा रहा होगा जिस भारत को मै खड़ा किया जिस भारत का नीव मजबूत हमने किया आज भारत में बड़े बड़े बाँध बड़े बड़े फैक्ट्री बनाई हमने वह भी सब पूर्व की सरकार पीएम इंदिरा गाँधी जी के कार्य काल में बना है बैंकों को राष्ट्रीय कृत किया वह भी इंदिरा गाँधी जी का देन है और गरीबी हटाओ भारत बचाओ का स्लोगन पूर्व पीएम इंदिरा गाँधी जी की है आरक्षण की नीति पूर्व पीएम इंदिरा गाँधी जी ने लागू किया और वही कांग्रेस व उनके सहयोगी दलों के नेताओं के द्वारा करोड़ो करोड़ो रुपिया का घोटाला किया देश में। 

जबकि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गाँधी, राजीव गाँधी कांग्रेस को इतना मजबूत बना दिया था इसको तोड़ने के लिए सौ बार सोचना पड़ता था और इनके कार्य देश हित में सबल थे जिसको चकना चूर कर दिया आज के कांग्रेस नेताओं ने और उसका शुरुआत हुआ पूर्व पीएम मनमोहन सिह के कार्य काल से जबकि पूर्व पीएम मनमोहन सिह आर्थिक विकास का मास्टर माइंड था लेकिन उनके सीधे पन का दुरूपयोग किया कांग्रेस नेताओं के द्वारा और वही से खुल कर भ्रष्टाचार किया कांग्रेस नेताओं के द्वारा और देश के लोकतन्त्र का मोह भंग हो गया कांग्रेस के प्रति और आज कांग्रेस अपने साथ गठबंधन कर I. N. D. I. A नाम दिया फिर भी बीजेपी पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के सामने बौना है क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी सरकार कांग्रेस के पूर्वजों की देश हित नीति को अपना लिया और देश के लोकतन्त्र को दिनों दिन दिखा रहे हैं नया इतिहास रचकर और आज कांग्रेस अपने पूर्वजों के अच्छे कामों को लेकर वोट मत मांगने में लगा है जो आजके कांग्रेस खुद से अपना साख कमजोर कर लिया है। भ्रष्टाचार घोटाले के माध्यम से, और दम दार नेताओं की कमी है कांग्रेस के अंदर जो पीएम नरेंद्र मोदी सरकार को टक्कर दे सके वर्तमान में।

पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के प्रयासों से आज भारत में जो नया संसद भवन बना है, उससे कांग्रेस के पूर्वजों को भी ठण्डक पहुंचेगी क्योंकि उन्हें भी गुलामी पसंद नहीं थी, वे भी भारत की प्रगति के लिए शहीद हुए थे. देश के लोकतंत्र के लिए इसमें कोई संदेह नहीं है. पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी, प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी, प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के लिए इतना विकास बहुत कम है, वे और तेजी से विकास देखना चाहते हैं, उनकी पवित्र आत्माएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार उनके सपनों का भारत बनाने के लिए तेजी से विकास कर रहे हैं। भले ही पीएम नरेंद्र मोदी सरकार की राजनीति का नाम भारतीय जनता पार्टी है, लेकिन उनकी सोच कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसी है, जो जनहित और देशहित के लिए प्रतिबद्ध थीं. उसी तरह, पीएम नरेंद्र मोदी जी देश के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। अब देश का लोकतंत्र किसके पक्ष में है ये तो देश का लोकतंत्र ही जाने।


IMG-2115
RO Number : 12652/13

IMG-2095
IMG-2094
IMG-2093

20230824-112840

57fc79d2-2c0d-41ba-844b-386395bc4e36


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
21/Sep/2023

IMD Alert : 27 सितंबर तक 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी,मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी…

21/Sep/2023

CG NEWS : कुदरत का करिश्मा,निजी अस्पताल के सोनोग्राफी रिपोर्ट में बताया था जुड़वा,महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म,जच्चा-बच्चा सभी सुरक्षित, परिजनों में खुशी की लहर…

21/Sep/2023

School Holiday : स्कूली छात्रों के लिए Good News, अवकाश की घोषणा, आदेश जारी, बंद रहेंगे स्कूल…

21/Sep/2023

CG ACCIDENT ब्रेकिंग : CMO की कार हुई सड़क हादसे की शिकार, कार से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, उड़े परखच्चे, युवक गंभीर रूप से घायल....

21/Sep/2023

Priyanka Gandhi Visit CG : प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं के साथ किया सुवा नाच, देखें वीडियो....