बारिश अलर्ट: इन राज्यों में 10 जून तक भारी बारिश की संभावना.... IMD ने जारी किया अलर्ट.... देखें छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल....


नई दिल्ली। देश में 3 जून को मॉनसून का आगमन दक्षिण पश्चिम इलाकों की तरफ हो चुका है और अब यह आगे बढ़ रहा है। दक्षिण भारत के राज्यों को भिगोने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून देश के कई हिस्सों को कवर करते हुए मध्य अरब सागर में भी आगे बढ़ गया है , जिसमें महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के अधिक हिस्से शामिल हैं। आईएमडी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मजबूत होने और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पड़ोस में निचले स्तर पर चक्रवाती तूफान के चलते अगले तीन दिनों में पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और मणिपुर जैसे राज्यों में में भारी से भारी बारिश  हो सकती है।

 

छत्तीसगढ़ में मौसम का हाल

 

 

6sxrgo

एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से साउथ बिहार गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। प्रदेश में काफी मात्रा में नमी आ रही है इसके कारण प्रदेश में कल एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में 1-2 स्थानों पर गरज चमक के साथ अंदर चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वर्षा का मुख्य क्षेत्र सरगुजा संभाग और बस्तर संभाग ही रहने की संभावना है। शेष हिस्से में छूट-फूट वर्षा हो सकती है।

 

 

छत्तीसगढ़ में मौसम का पूर्वानुमान है की प्रदेश में एक दो स्थानों में हल्की वर्षा अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है । प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की तथा अंधड़ चलाने तथा वज्रपात होने की संभावना है। आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। संध्या रात्री में शहर के कुछ भाग में गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। शहर का अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमश: 39°C व 27°C के आसपास रहने की संभावना है।

 

17 जून के बाद इन राज्यों में होगी बारिश 

 

मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 11 जून तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इससे मानसून और सक्रिय होगा। ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार में तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बता दें कि दो दिन की देरी से मानसून तीन जून को केरल पहुंचा था। आईएमडी ने जून में सामान्य बारिश होने का अनुमान जताया है। 

 

कहां कब पहुंचेगा मानसून

 

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को महाराष्ट्र के तीस प्रतिशत हिस्से को कवर करते हुए रायगढ़ और पुणे जिले में दस्तक दे दिया । रात से इन जिलों में बारिश हो रही है।  मौसम विभाग ने कहा कि मानसून के अगले हफ्ते तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। 15 जून तक यह मध्य और पूर्वोत्तर भारत में भी सक्रिय हो जाएगा। मध्य प्रदेश, गुजरात और राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब उत्तर प्रदेश में 20 जून के बाद मानसून पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है। 

 


मौसम विभाग की मानें तो इन राज्यों में समय से या उससे पहले ही मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून महाराष्ट्र के तटीय इलाके रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंच गया है। जल्द ही पूरे राज्य को यह कवर कर लेगा।

 

यहां बारिश शुरू

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश समेत तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है। मध्य बंगाल की खाड़ी और बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर हिस्सों में बारिश शुरू हो चुकी है। 

 

8 जून यानी मंगलवार को आंध्र प्रदेश, ओडिशा में बारिश हो सकती है। 9 जून यानी बुधवार को असम, मेघालय, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश हो सकती है। 10 जून यानी गुरुवार को गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना है।

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

CG - Lok Sabha Election 2024 : छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों में वोटिंग परसेंटेज का आंकड़ा हुआ जारी, देखिए कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान......

26/Apr/2024

CG - जवान की मौत : मतदान के दौरान चली गोली, चुनाव ड्यूटी में लगे जवान की हुई मौत, मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी.....

26/Apr/2024

आज मस्तूरी के चिल्हाटी में गरजेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर प्रत्याशी तोखन साहू के लिए मांगेंगे वोट ये नेता भी रहेंगे मौजूद पढ़े पूरी खबर

26/Apr/2024

CG Lok Sabha Elections 2024 : ना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और न ही पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू डाल पाएंगे खुद को वोट, जानिए वजह.....

26/Apr/2024

CGPSC- भर्ती परीक्षा घोटाले में जांच हुई तेज : पीएससी भर्ती मामले में अब CBI की एंट्री, भर्ती प्रक्रिया की होगी जांच, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना......