CG VIDEO बड़ी खबर: साथियों संग शॉर्ट ड्रेस में पेट्रोल पंप पर पहुंची लड़कियां.... दारू पीने के लिए मांगा पैसा.... नहीं देने पर पेट्रोल पंप कर्मी को मारा चाकू…. मारपीट भी की.... देखें लेडी डॉन की दादागीरी का VIDEO.....

रायपुर। तेलीबांधा के जय जवान पेट्रोल पंप में 2 लड़कियों ने अपने दो बदमाश साथियों के साथ मिलकर एक पेट्रोल पंप कर्मचारी को घेरा और उसके साथ मारपीट की। कर्मचारी के मुताबिक वे शराब पीने के लिए पैसे मांग रहे थे, मना करने पर हमला कर दिया। लड़कियों के साथ आए लड़के चाकू चला रहे थे और लड़कियां इशारे से कह रही थीं और मार...और मार...। फिल्मी अंदाज में लड़कियों की दादागीरी का वीडियो सामने आया है।

 

जय जवान पेट्रोल पंप में काम करने वाले सचिन मिश्रा नाम के कर्मचारी पर जानलेवा हमला शॉर्ट ड्रेस पहनकर पहुंची लड़की के साथियों ने किया। सचिन मिश्रा ने बताया कि रात के लगभग 1 बजे के आस-पास। दो लड़कियां पंप पर आईं। मुझसे कहने लगीं कि तुम्हारे पंप पर हमारे भाई के साथ मारपीट की गई है। किसने उसे मारा उसे हमारे सामने लेकर आओ। सचिन ने जवाब में कहा कि यहां ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। लड़कियों ने उसकी बात नहीं मानीं। इतने में लड़कियों के साथी दो युवक आ गए। 

 

6sxrgo

 

वो भी सचिन मिश्रा के करीब आकर रुके। इनमें से एक सफेद टीशर्ट पहने हुए लड़के ने कहा कि 300 रुपए दो हमें शराब पीनी है। सचिन ने रुपए देने से मना किया तो लड़कियों के साथ मिलकर ये सब मुझ पर टूट पड़े। पहले सफेद टी शर्ट वाले लड़के ने चाकू मारा फिर गमछे से चेहरा ढककर खड़े युवक ने चाकू से वार शुरू कर दिए। सचिन की कमर के निचले हिस्से और जांघों पर चाकू के गहरे जख्म हो गए। खून बहने लगा। जब चाकू से हमला हो रहा था सचिन ने देखा कि लड़कियां लड़कों से कह रही थीं और मार...।

 

जब युवक भाग गए तो लड़कियां कहने लगीं भैया आप अंदर चले जाइए ये आपकी जान ले लेंगे। उस वक्त इनकी एक्टिंग देख सचिन का भी सिर चकरा गया था। चाकू के हमले की वजह से जिला अस्पताल जाकर उन्हें टांके लगवाने पड़े। मामले में हमलावर के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में अब गुरुवार को पुलिस ने दो लड़कियों और इनके साथ 1 साथी को हिरासत में लिया है, इनसे पूछताछ जारी है। एक खबर ये भी है कि इन लड़कियों ने 5 दिन पहले रायपुर के एमजी रोड स्थित अशोक बार रेस्टोरेंट में भी घुसकर हंगामा किया था।

 


देखे वीडियो

 

 

 



ezgif-com-animated-gif-maker-3

ANH-Surgery


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
26/Apr/2024

CG ब्रेकिंग : कांग्रेस की पूर्व विधायक के बंगले में चली गोली, ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत, प्लाटून कमांडर घायल, इलाके में मचा हड़कंप.....

26/Apr/2024

कार्यालय निरीक्षण — दूसरे दिन कलेक्टर ने किया जिला  सहकारी केंद्रीय बैंक कार्यालय का निरीक्षण...

26/Apr/2024

कलेक्टर एवं  जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. ने धरमपुरा मॉडल कॉलेज में स्थित स्ट्राँग रूम का गुरूवार को निरीक्षण किया...

26/Apr/2024

बस्तर में शांतिपूर्वक लोकसभा चुनाव कराए जाने पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कलेक्टर बस्तर को गुलदस्ता भेंट कर दी बधाई...

26/Apr/2024

CG - मोदी की गारंटी को बस्तर के नेताओं ने घर-घर पहुंचाकर भोजराज नाग के लिए मांगा समर्थन...