CG- भारी बारिश अलर्ट: भारी वर्षा की चेतावनी... आज से अगले 6 दिनों तक के लिए अलर्ट जारी.....

Chhattisgarh Heavy Rain Alert 

रायपुर। मौसम विभाग ने आज से अगले छः दिनों तक के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। छत्तीसगढ़ में 7 सितंबर से 12 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। कल प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बज्रपात व भारी वर्षा होने की संभावना है।

एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चिह्नित कम दवाव क्षेत्र के रूप में स्थित है। संबंधित चक्रवाती परिसंचरण ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकते हुए औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

 

6sxrgo

इसके उत्तर की ओर बढ़ने और 8 सितंबर को उत्तर ओडिशा- गंगीय पश्चिम बंगाल तटों से दूर उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक अवदाब में तब्दील होने की संभावना है। इसके बाद, अगले 3 दिनों के दौरान इसके गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, झारखंड और निकटवर्ती उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर- पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

औसत समुद्र तल पर मॉनसून ट्रफ बीकानेर, कोटा, दमोह, पेंड्रा रोड, पारादीप और उत्तर-पश्चिम और निकटवर्ती मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होकर गुजर रही है।

चक्रवाती परिसंचरण के ऊपर से मध्य मध्य प्रदेश होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक द्रोणिका बनी हुई है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.3°C AWS मुंगेली में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.0°C AWS नारायणपुर में दर्ज किया गया।

वर्षा के मुख्य आंकड़े अनुसार, धनोरा, बारसूर, सुकमा-5, ओरछा, गादीरास-4, अंतागढ़, रामचन्द्रपुर, फरसगांव, देवभोग-3, बेलरगांव, लोहांडीगुड़ा, नगरी, जगदलपुर, बास्तानार, बस्तर, केशकाल, दुर्ग, भानपुरी, कोंडागांव, अमलीपदर, तोकापाल, मानपुर, करपावंड, गरियाबंद-2, भैयाथान, सूरजपुर, कोटा, गीदम, बड़े बचेली, अंबिकापुर, लटोरी, सकोला, कोहकामेटा, मैनपुर, बकावंड, नारायणपुर, पखांजुर, आँधी-1 तथा कुछ स्थानों पर इससे कम वर्षा हुई।


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
6a67a52f-42ce-4ad5-81b6-79efdcd90ff6
8345f6a1-fc10-454a-a5a7-ed716fe2e695
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
16/Sep/2024

CG -कांग्रेस बैठक : छत्तीसगढ़ उप चुनाव को लेकर पीसीसी की बड़ी बैठक, पायलट ने बनाई रणनीति, वरिष्ठ नेताओं को दिए ये निर्देश......

16/Sep/2024

CG – चाचा-भतीजा लापता : नदी पार करते वक्त बहे चाचा-भतीजे, घर लौटते समय अचानक बढ़ा जलस्तर, तलाश में जुटी SDRF की टीम.....

16/Sep/2024

CG - बड़ी पार्टियों कथनी करनी में भेद के चलते बस्तर में दिलों जगह बना रही जनता कांग्रेस पार्टी...

16/Sep/2024

CG - बड़ी पार्टियों कथनी करनी में भेद के चलते बस्तर में दिलों जगह बना रही जनता कांग्रेस पार्टी...

16/Sep/2024

CG: दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबंध, पति ने पिलाई बीयर, फिर चाकू घोपकर मार डाला, शव को पेट्रोल डालकर जलाया